फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Submit the report of the driver who fled after the accident to SDM: SP

एक्सीडेंट कर भागने वाले वाहन चालक की रिपोर्ट एसडीएम को सौंपे : एसपी

Mon, 13 Jan 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 13 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Submit the report of the driver who fled after the accident to SDM: SP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने सभी थाना प्रभारियों को हिट एंड रन के मामलों में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी थाना प्रभारी के क्षेत्राधिकार में हिट एंड रन का का कोई मामला आता है, तो उसे गंभीरता से लें। यदि एक्सीडेंट कर भागने वाले वाहन चालक का एक माह तक पता नहीं लगता है, तो उसकी रिपोर्ट बनाकर संबंधित एसडीएम को सौंपे।
उन्होंने कहा कि ''हिट एंड रन'' केस में अगर पीड़ित की मृत्यु हो जाती है, तो पुलिस विभाग की जिम्मेदारी बनती है कि उचित कार्रवाई कर पीड़ित पक्ष के परिजनों को सरकार द्वारा मिलने वाली मुआवजा राशि के बारे में जागरूक करें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि नए कानूनों के तहत आम लोगों में मुआवजा राशि के बारे में जानकारी का अभाव होता है। हिट एंड रन केस में मृत्यु होने पर सरकार द्वारा 2 लाख रुपये मुआवजे के रूप में दिए जाते है। यदि पीड़ित घायल हो जाता है, तो उसे 50 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया जाता है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि ऐसे मामलों में बिना देरी के उच्चधिकारियों के संज्ञान में लाएं। संबंधित एसडीएम को हिट एंड रन केस में हुई मौत अथवा घायल होने की रिपोर्ट सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को क्लेम एन्क्वायरी अफ़सर के बारे में भी बताएं। साथ ही क्लेम ऑफिसर को पुलिस से संबंधित दस्तावेज मुहैया कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed