फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Subhash Park in front of Deputy Commissioner office and ADC residence is in bad condition, yet officers are unaware.

Sirsa News: उपायुक्त कार्यालय व एडीसी आवास के सामने सुभाष पार्क बदहाल, फिर भी बेखबर अधिकारी

Mon, 22 Jan 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 22 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Subhash Park in front of Deputy Commissioner office and ADC residence is in bad condition, yet officers are unaware.
लघु स​चिवालय में बने सुभाष चंद्र बोस पार्क में लगली सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का चबूतरा टूटा ह
बलविंद्र स्वामी
विज्ञापन

सिरसा। सुभाषचंद्र बोस ने देश की आजादी के लिए जो योगदान दिया वह अविस्मरणीय है। उनकी याद में जिले में लघु सचिवालय के सामने करीब 20 वर्ष पूर्व नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क बनाया गया था। विडंबना है कि इस पार्क के सामने से रोजाना उच्च अधिकारियों का आवागमन होता है, परंतु इसकी दुर्दशा की तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता।
23 जनवरी यानी कल नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती है। उक्त दिन उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को नमन किया जाएगा। विडंबना यह है कि उनके नाम पर बने पार्क की कुर्सियां टूटी हुई हैं और घास जली चुकी है। डेढ़ से दो एकड़ में बने पार्क में बच्चों के लिए झूले हैं न बैठने के लिए बैंच है। पार्क की सुरक्षा के लिए बनाई गई दीवारें इतनी छोटी हैं कि उन्हें फांदकर बेसहारा पशु अंदर आ जाते हैं। अतिरिक्त उपायुक्त के घर के ठीक सामने पार्क बना है, लेकिन उच्च अधिकारियों की नजर भी इस बदहाल पार्क की की तरफ नहीं जाती।
विज्ञापन


जहां पर लगी नेताजी की प्रतिमा, वह जगह भी खस्ताहाल
पार्क में जहां पर फाउंडेशन बनाकर नेताजी की प्रतिमा स्थापित की गई है, वह जगह भी खस्ताहाल हो चुकी है। फाउंडेशन पर लगी टाइलें उखड़ी हुई हैं और रंग उड़ चुका है। इसकी सुध लंबे समय से नहीं ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





प्रतिमा का होगा माल्यार्पण और फिर आएगी एक साल बाद याद
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को है। जिले के राजनेता व प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद कर कर्तव्य की इतिश्री कर लेंगे। इस बदहाल पार्क की तरफ किसी की ध्यान नहीं है।





पार्क की बदहाल स्थिति
- पार्क में तीन-तीन पानी के नल लगे हुए हैं, फिर भी घास जल चुकी है।
- पार्क की दीवार काफी छोटी है और वो भी चारों तरफ से खस्ताहाल हो चुकी है।
- पार्क में लोगों के बैठने के लिए बनाए गए सीमेंट की बैंच टूट चुके हैं।

- पार्क में स्वच्छता का अभाव है।
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा वाले चबूतरे की टाइलें टूटी हुई हैं।

सभी पार्कों की सफाई करवाई जा रही है। सुभाष चंद्र बोस पार्क की भी सफाई और मरम्मत जल्द करवाई जाएगी। -जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद सिरसा



लघु सचिवालय के समक्ष बने सुभाष चंद्र बोस पार्क के अगर बैंच कुर्सियां टूटी पड़ी हैं तो उन्हें जल्द बदलवा दिया जाएगा। इसके अलावा और जो भी जो कमियां हैं वहां पर उनको भी ठीक करवा दिया जाएगा। -अनिल मोहिल, एसडीओ, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed