फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Subhash Chandra Bose Jayanti will be celebrated as a national festival

राष्ट्रीय त्योहार के रूप में कल मनाई जाएगी सुभाष चंद्र बोस की जयंती: राणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Subhash Chandra Bose Jayanti will be celebrated as a national festival
सिरसा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती राष्ट्रीय त्योहार के रूप में प्रदेशभर में मनाई जाएगी। देश व समाज के लोगों को स्वतंत्रता संग्राम के सही इतिहास से रूबरू कराना बेहद जरूरी है। यदि आज सही इतिहास की जानकारी समाज को नहीं दी जाएगी तो आने वाली पीढ़ी इससे अनभिज्ञ रहेगी। प्रत्येक गांव में कार्यक्रम आयोजित कर नेताजी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह जानकारी भाजपा के जिला प्रभारी अमरपाल राणा ने दी।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को रेस्ट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने बताया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता नेताजी की वीर गाथाओं को प्रदेश के जन-जन तक पहुंचाएगा। जिला प्रभारी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई में बलिदान देने वाले अनेक वीरों के नाम छुपाए। कांग्रेस ने वीर जवानों का इतिहास बताने के स्थान पर एक ही परिवार की महिमा का गुणगान किया। भाजपा सरकार ने देश की आजादी की लड़ाई में शहीद हुए क्रांतिकारियों की शहादत पर नाज करते हुए उनके आश्रितों को सम्मान देने के लिए ही कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। प्रत्येक गांव में समारोह आयोजित किया जाएगा और सुबह 9:45 मिनट पर एक साथ तिरंगा फहराकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम में आजाद हिंद फौज और नेताजी सुभाषचंद्र बोस के बारे में बताया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, अमन चोपड़ा, रेणु शर्मा, सुनील बामनियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेशभर में 7500 स्थानों पर होंगे कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती प्रदेशभर में 7500 स्थानों पर पंचायत व शहर के हर वार्ड पर मनाई जाएगी। प्रदेश में लगभग छह लाख कार्यकर्ता नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आजाद हिंद फौज में भर्ती होकर देश की आजादी के लिए लड़ने वाले वीरों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed