फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students will show their talent in district level speed competition

Sirsa News: जिलास्तरीय रफ्तार प्रतियोगिता में विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा

Sat, 02 Nov 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 02 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Students will show their talent in district level speed competition
सिरसा। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी विद्यालय चत्तरगढ़पट्टी में पांच नवंबर को जिलास्तरीय रफ्तार प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसका शुभारंभ सुबह नौ बजे किया जाएगा। इसमें जिले के कई प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन

प्राइमरी विद्यार्थियों की शिक्षा में सुधार और शिक्षण के स्तर को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। निपुण हरियाणा मिशन की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए पढ़ने की दक्षता को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन

इसके लिए राजकीय विद्यालयों में पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए रफ्तार प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा में पढ़ने का प्रवाह जांचा जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूलों में नौनिहालों को शुरुआती दौर से ही मजबूत आधार प्रदान करना और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना है। यह प्रतियोगिता कक्षाओं के अनुसार करवाई जाएगी। जिलास्तर पर अव्वल रहने वाले विद्यार्थी राज्यस्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है प्रतियोगिता का उद्देश्य : इस प्रतियोगिता का आयोजन निपुण हरियाणा मिशन के तहत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों में हिंदी भाषा की शुद्धता और उच्चारण सुधारकर हिंदी पढ़ने के प्रति बच्चों में रुचि जगाना है, ताकि वे भाषा के शुद्ध उच्चारण के साथ गति में पढ़ने की कला सीख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed