फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Students will learn to make tomato sauce, nursery, organic and vermicompost in Agriculture Incubation Center

सिरसा का कृषि इनक्यूबेशन सेंटर: ऑर्गेनिक व केंचुआ खाद बनाना सीखेंगे विद्यार्थी, 12 दिन की होगी विशेष ट्रेनिंग

Sat, 06 May 2023 10:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 May 2023 10:09 AM IST
सार

समग्र शिक्षा विभाग की ओर से एनएसक्यूएफ के तहत जिला में तीन इनक्यूबेशन सेंटर बनाए गए हैं। जिसमें विद्यार्थियों के कौशल विकास को लेकर शिक्षा दी जाएगी। आरोही सीनियर सेकेंडरी स्कूल जलालआना में ब्यूटी एंड वेलनैस सेंटर बनाया गया है। जिसमें छात्राओं को रोज वाटर, ब्यूटी पार्लर और नर्सिंग का काम सिखाया जाता है।

विज्ञापन
Students will learn to make tomato sauce, nursery, organic and vermicompost in Agriculture Incubation Center
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुस्सर में ट्रैनिंग के लिए बनाई गई नर्सरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा के विद्यार्थी टमाटर की सॉस, नर्सरी, ऑर्गेनिक व केंचुआ खाद बनाना सीखेंगे। विभाग द्वारा विद्यार्थियों को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। ये ट्रेनिंग 12 दिन तक चलेगी। जिसमें 720 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम चरण में 11वीं और 12वीं कक्षा के कुल 50 विद्यार्थी प्रशिक्षण लेंगे। जिसके बाद जिलेभर के सभी स्कूलों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


10 मई से 29 मई तक शिविर लगाया जाएगा
समग्र शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों में कौशल विकास बढ़ाने के उद्देश्य ये इनक्यूबेशन सेंटर बनाए गए हैं। जिसके तहत विद्यार्थियों को रोजगार संबंधित शिक्षा दी जाती है। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुस्सर में एग्रीकल्चर का सेंटर बनाया गया है। जिसमें विद्यार्थियों को कृषि से जुड़ी शिक्षा दी जाएगी। इसी सेंटर पर 10 मई से 29 मई तक शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


6 घंटे की क्लास लगाई जाएगी
विद्यार्थियों को टमाटर का सॉस बनाना, ऑर्गेनिक खाद बनाना, केंचुआ खाद बनाना व किस प्रकार से नर्सरी चलाई जाती है इसके संबंध में सिखाया जाएगा। प्रत्येक दिन विद्यार्थी की 6 घंटे की क्लास लगाई जाएगी। इस क्लास में वोकेशनल टीचर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी विभाग द्वारा दिया जाएगा। विद्यार्थियों की ट्रेनिंग दो चरणों में होगी। पहले चरण में राजकीय स्कूल कुस्सर के ही विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में बनाए है तीन इनक्यूबेशन सेंटर
समग्र शिक्षा विभाग की ओर से एनएसक्यूएफ के तहत जिला में तीन इनक्यूबेशन सेंटर बनाए गए हैं। जिसमें विद्यार्थियों के कौशल विकास को लेकर शिक्षा दी जाएगी। आरोही सीनियर सेकेंडरी स्कूल जलालआना में ब्यूटी एंड वेलनैस सेंटर बनाया गया है। जिसमें छात्राओं को रोज वाटर, ब्यूटी पार्लर और नर्सिंग का काम सिखाया जाता है। वहीं राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुस्सर में कृषि का सेंटर बनाया गया है। जिसमें विद्यार्थियों को कृषि से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाता है। तीसरा सेंटर राजकीय स्कूल ऐलनाबाद में बनाया गया है। जिसमें विद्यार्थियों को आईटी से संबंधित ज्ञान दिया जाता है।

दो चरणों में होगी विद्यार्थियों की ट्रेनिंग
कुस्सर सेंटर में विद्यार्थियों की ट्रेनिंग दो चरणों में होगी। पहले चरण में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुस्सर के विद्यार्थियों को ही ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद जिलेभर के जिन स्कूलों में कृषि विषय है वहां पर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसका शेड्यूल पहले चरण की ट्रेनिंग के बाद जारी किया जाएगा। पहले चरण में वोकेशनल टीचर विद्यार्थियों को विभिन्न प्रोजेक्ट बनाना सीखाएंगे। बाद में पंचकूला से स्पेशल ट्रेनर विद्यार्थियों को ट्रेनिंग देंगे।


अधिकारी के अनुसार
जिला के कुस्सर इनक्यूबेशन सेंटर में 12 दिन का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विद्यार्थियों को प्रत्येक दिन 6 घंटे की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसके तहत विद्यार्थियों को टमाटर सॉस, नर्सरी, ऑर्गेनिक खेती व केंचुआ खाद बनानी सिखाई जाएगी। इस ट्रेनिंग कैंप में स्कूल के 50 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। - नरेंद्र सिंह शम्मी, सहायक परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed