फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students will get free coaching for NTSE and other scholarship exams

विद्यार्थियों को एनटीएसई व अन्य छात्रवृत्ति परीक्षाओं के लिए मिलेगी मुफ्त कोचिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Students will get free coaching for NTSE and other scholarship exams
सिरसा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम बुनियाद का आगाज करने जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं में पढ़ रहे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा की फ्री ऑनलाइन कोचिंग देकर उन्हें शिक्षित किया जाएगा। जिले में विद्यार्थियों को कोचिंग देने के लिए राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निश्चित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार व जिला गणित विशेषज्ञ नीरज पाहुजा बुनियाद कार्यक्रम के नोडल अधिकारी रहेंगे। इस कार्यक्रम में 9वीं कक्षा के छात्रों को जिला स्तर पर एक केंद्र पर सप्ताह में दो दिन कोचिंग केंद्र राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व चार दिन स्कूल समय के बाद ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। कोचिंग में छात्रों को एनटीएसई और अन्य छात्रवृत्ति परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा। कोचिंग देने का कार्य रेवाड़ी की एक फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा। इस वर्ष कोचिंग के लिए कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले छात्रों का चयन लेवल-1, ब्लॉक स्तर तथा लेवल-2 जिला स्तर पर स्क्रीनिंग टेस्ट द्वारा होना है। लेवल-1 के लिए अनुमानित परीक्षा तिथि 31 अक्तूबर 2021 तथा लेवल-2 की परीक्षा तिथि 17 नवंबर 2021 है। जिला स्तर पर स्क्रीनिंग टेस्ट द्वारा कुल 100 से 120 छात्रों का चयन होना है। अनुमानित 1 दिसंबर 2021 से कक्षाएं प्रारंभ होंगी। चयनित छात्रों को निशुल्क शिक्षण के साथ-साथ अपने विद्यालय से कोचिंग सेंटर पर आने जाने का किराया भी सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। बुनियाद प्रोग्राम के तहत छात्रों को एनटीएससी सुपर-100, एनएएस के लिए आगामी वर्षों में भी कोचिंग दी जाएगी। बुनियाद में प्रवेश लेने हेतु खंड स्तरीय परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। उपरोक्त कार्यक्रम के प्रचार व प्रसार के लिए सभी खंडों में बैठकों का आयोजन किया जाएगा, ताकि सभी स्कूलों के विद्यार्थी बुनियाद कार्यक्रम से अवगत हो सके।
विज्ञापन

इस प्रकार से खंडों में लगेगी वर्कशॉप
क्रमांक, खंड, दिनांक
1. डबवाली, 25 अक्तूबर
2. ओढां, 25 अक्तूबर
3. ऐलनाबाद, 26 अक्तूबर
4. रानियां, 26 अक्तूबर
5. चोपटा, 27 अक्तूबर
6. सिरसा, 27 अक्तूबर
7. बडागुढ़ा, 28 अक्तूबर
बुनियाद कार्यक्रम के माध्यम से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति परीक्षाओं की तैयारी करने का मौका मिलेगा। यह शिक्षा निदेशालय का सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को ऊपर उठाने का एक बेहतरीन प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed