फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students submitted memorandum to the registrar for the demand of any five option in the examination

परीक्षा में एनी फाइव आप्शन की मांग का लिए विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रार को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Students submitted memorandum to the registrar for the demand of any five option in the examination
सीडीएलयू के रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपते छात्र। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी से संबंधित परीक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने विजय अरोड़ा के नेतृत्व में सीडीएलयू कैंपस पहुंचकर ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में विद्यार्थियों को एनी फाइव, एनी फोर का ऑप्शन दिया गया है या दिया जाएगा, लेकिन सीडीएलयू ने इनकार कर दिया है। ऐसे में उन्होंने मांग की कि परीक्षा में एनी फाइव का ऑप्शन दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों का अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया, वह जल्दी से जल्दी जारी करें। इस दौरान रजिस्ट्रार ने आश्वासन देते हुए कहा कि जिन विद्यार्थियों का अभी तक रिजल्ट नहीं आया वह रिजल्ट आज-कल सभी कॉलेजों में भेज दिया जाएगा तथा उसके बाद भी किसी विद्यार्थी को समस्या आती है तो वह यूनिवर्सिटी के रिजल्ट ब्रांच से अपना रिजल्ट ले जा सकता है। एनी फाइव को लेकर रजिस्ट्रार ने बताया कि वीसी से बातचीत कर सभी विश्वविद्यालयों में जो नियम है, उस पर विचार किया जाएगा। छात्र नेता राकेश कुमार ने कहा कि सभी यूनिवर्सिटी में एक ही रूल पर पेपर होने चाहिए, ताकि किसी भी विद्यार्थी के साथ भेदभाव ना हो। इस मौके पर विद्यार्थी शिक्षा, किरण, सतबीर सहनी, विक्रांत, पूजा, मनजीत एवं सुमित मेहता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed