{"_id":"672a6b74971c3dfab3048eb4","slug":"students-showed-edge-of-knowledge-in-speed-competition-sirsa-news-c-128-1-sir1002-128072-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रफ्तार स्पर्धा में विद्यार्थियों ने दिखाई ज्ञान की धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रफ्तार स्पर्धा में विद्यार्थियों ने दिखाई ज्ञान की धार
विज्ञापन
सिरसा में रफ्तार प्रतियोगिता में भाग लेता छात्र। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय चत्तरगढ़पट्टी में रफ्तार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खंड स्तर पर विजेता सात खंडों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पांच विद्यार्थियों को विजेता घोषित किया गया। जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
इसी के साथ शिक्षकों ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया, इनमें जीएमएसपीएस पनिहारी की शिक्षिका आरती ने जीत हासिल की। स्कूल के मुख्य शिक्षक बंसीलाल झोरड़ ने बताया कि जिलेभर के राजकीय प्राइमरी स्कूलों के विद्यार्थियों ने मंगलवार को रफ्तार प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन पहले स्कूल स्तर पर और फिर खंड स्तर पर किया गया। मंगलवार को जिला स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका आयोजन शिक्षा में सुधार के उद्देश्य से किया गया। अब आगामी माह में राज्य स्तर पर रफ्तार प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इस प्रकार रहे प्रतियोगिता का परिणाम
नाम, स्कूल, खंड का नाम, कक्षा
- पल्लवी, जीपीएस हिम्मतपुरा, रानियां, पहली
- सिया, जीपीएस छतरियां, बड़ागुढा, दूसरी
- कीरत सिंह, जीएमएसपीएस बप्पां, बड़ागुढा, तीसरी
- साकेत, जीपीएस बरूवाली, सिरसा, चौथी
- पारस सोनी, जीपीएस, ऐलनाबाद, पांचवीं
वर्जन
रफ्तार प्रतियोगिता राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी विद्यालय में आयोजित हुई। प्रतियोगिता सुबह 9 बजे शुरू हो गई थी। इस प्रतियोगिता में पांच विद्यार्थियों व एक शिक्षक को विजेता घोषित किया गया है।-- - डॉ. कपिल देव, जिला कोऑर्डिनेटर, एफएलएन सिरसा।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खंड स्तर के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अब राज्य स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। - बूटाराम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
सिरसा। शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय चत्तरगढ़पट्टी में रफ्तार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खंड स्तर पर विजेता सात खंडों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पांच विद्यार्थियों को विजेता घोषित किया गया। जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
इसी के साथ शिक्षकों ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया, इनमें जीएमएसपीएस पनिहारी की शिक्षिका आरती ने जीत हासिल की। स्कूल के मुख्य शिक्षक बंसीलाल झोरड़ ने बताया कि जिलेभर के राजकीय प्राइमरी स्कूलों के विद्यार्थियों ने मंगलवार को रफ्तार प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन पहले स्कूल स्तर पर और फिर खंड स्तर पर किया गया। मंगलवार को जिला स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका आयोजन शिक्षा में सुधार के उद्देश्य से किया गया। अब आगामी माह में राज्य स्तर पर रफ्तार प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस प्रकार रहे प्रतियोगिता का परिणाम
नाम, स्कूल, खंड का नाम, कक्षा
- पल्लवी, जीपीएस हिम्मतपुरा, रानियां, पहली
- सिया, जीपीएस छतरियां, बड़ागुढा, दूसरी
- कीरत सिंह, जीएमएसपीएस बप्पां, बड़ागुढा, तीसरी
- साकेत, जीपीएस बरूवाली, सिरसा, चौथी
- पारस सोनी, जीपीएस, ऐलनाबाद, पांचवीं
वर्जन
रफ्तार प्रतियोगिता राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी विद्यालय में आयोजित हुई। प्रतियोगिता सुबह 9 बजे शुरू हो गई थी। इस प्रतियोगिता में पांच विद्यार्थियों व एक शिक्षक को विजेता घोषित किया गया है।