फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students presented the picture of clean India through models

Sirsa News: विद्यार्थियों ने मॉडल के माध्यम से प्रस्तुत की स्वच्छ भारत की तस्वीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
Students presented the picture of clean India through models
जेसीडी विद्यापीठ में आयेाजित प्रतियोगिता में विद्या​र्थियों द्रारा बनाया गया मॉडल।
सिरसा। जेसीडी शिक्षण महाविद्यालय में साइंस क्लब के तत्वावधान में शनिवार को मॉडल एवं प्रोजेक्ट मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी कला दिखाते हुए प्रतिभा प्रदर्शित की। सभी विद्यार्थियों ने टीम बनाकर अपने-अपने तरीके से स्वच्छ भारत की तस्वीर मॉडल के माध्यम से प्रस्तुत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक प्रो. कुलदीप सिंह ढींढसा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसीडी शिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश ने की। यह कार्यक्रम कॉलेज साइंस प्रवक्ता प्रीति के मार्गदर्शन में हुआ। प्रतियोगिता का विषय क्लीन इंडिया, ग्रीन इंडिया रखा गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की चार टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी कला प्रदर्शित की। सी टीम ने स्वच्छता को दिखाते हुए प्रगतिशील भारत की छवि को प्रस्तुत करके प्रथम स्थान अर्जित किया। बी-टीम ने स्वच्छ भारत की वर्तमान में तथा बाद की तस्वीर को अलग-अलग प्रदर्शित करके अंतर दिखाया और द्वितीय स्थान हासिल किया। महाविद्यालय के ग्रुप-ए ने विभिन्न प्रकार के कूड़े को उसके उपयोगी कूड़ेदान के अनुसार डालने व गला-सड़ाकर उसका बेहतर इस्तेमाल करने के बारे में अपना मॉडल प्रस्तुत करके तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रो. राजेंद्र कुमार, डॉ. सतनारायण, बलविंदर, प्रीति, मदन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन



स्वच्छ भारत का सपना युवा ही कर सकते पूरा : ढींढसा
प्रो. कुलदीप सिंह ढींढसा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ही आने वाले कल की निर्माता है और स्वच्छ भारत का सपना ये ही आगे आकर पूर्ण कर सकते हैं। इसलिए उन्हें ऐसी अनेक गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों की आज के युवाओं को जागरूक करने हेतु आवश्यकता है। विज्ञान में प्रोजेक्ट कार्य करने से विद्यार्थियों को वास्तविक वैज्ञानिकों जैसा काम करने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed