{"_id":"679d105560550b534d0441a5","slug":"students-of-more-than-300-private-and-7-government-schools-of-the-district-will-appear-for-cbse-exam-sirsa-news-c-128-1-sir1002-132422-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिले के 300 से अधिक निजी व 7 राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी देंगे सीबीएसई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिले के 300 से अधिक निजी व 7 राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी देंगे सीबीएसई परीक्षा
Fri, 31 Jan 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अनाज मंडी सिरसा
सिरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। जिलेभर के करीब 300 से अधिक निजी स्कूल और 7 राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी सीबीएसई की परीक्षाएं देंगे।
10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 4 अप्रैल तक चलेंगी। दोनों ही कक्षाओं में दो विषयों के पेपर के बीच उचित अंतर रखा गया है। 12वीं की परीक्षा की डेटशीट प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।
विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यार्थियों को बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। वहीं, विद्यार्थियों के स्कूल आईकार्ड और आधार कार्ड भी परीक्षा केंद्रों पर जांचें जाएंगे, इसलिए दोनों विद्यार्थियों के लिए लेकर जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
माॅडल पेपर जारी, सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के सभी विषयों के माॅडल पेपर जारी कर दिए हैं। जिसे विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, इस बार परीक्षा का आयोजन सीसीटीवी की निगरानी में किया जाएगा। सीबीएसई ने परीक्षा के लिए विस्तृत गाइडलाइन भी जारी कर दी है। अगर कोई भी छात्र मोबाइल फोन या किसी अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ परीक्षा केंद्र में पकड़ा जाता है, तो उसे दो साल के लिए परीक्षा देने से बैन कर दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
इस प्रकार चलेंगी परीक्षाएं
दसवीं
- 15 फरवरी, अंग्रेजी
- 17 फरवरी, हिंदुस्तानी म्यूजिक, राई, तमंग, एलिमेंट्स ऑफ बुक किपिंग एंड अकाउंटसी, फिजिकल एक्टिविटी ।
- 18 फरवरी, ऑटोमोटिव, ब्यूटी एंड वैलनेस, एग्रीकल्चर, बैंकिंग एंश्योरेंस, मार्केटिंग, मल्टीमीडिया, डाटा साइंस व अन्य ।
- 20 फरवरी, विज्ञन
- 22 फरवरी, फ्रेंच, संस्कृत
- 25 फरवरी, सोशल साइंस
- 27 फरवरी, उर्दू, बंगाली, तमिल, मराठी, गुजराती, मणिपुरी व अन्य।
- 28 फरवरी, हिंदी कोर्स ए व बी
- 1 मार्च, पेंटिंग
- 3 मार्च, हेल्थ केयर
- 5 मार्च, एलिमेंट्स ऑफ बिजनेस, रिटेल
- 6 मार्च, जर्मन, नेशनल केडटस, तेलुगू, जेपनिज, स्पेनिश, कश्मीरी व अन्य
- 10 मार्च, गणित
- 13 मार्च, होम साइंस
- 17 मार्च, पंजाबी, सिंधी, मलयालम, उडि़या व अन्य
- 18 मार्च, कंप्यूटर साइंस, सूचना तकनीकी , एआई
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बारहवीं कक्षा की परीक्षा का शेड्यूल
- 15 फरवरी, उद्यमशीलता
- 17 फरवरी, फिजिकल एजुकेशन
- 18 फरवरी, हिंदुस्तानी म्यूजिक, मल्टीमीडिया, ऑटोमोटिव, हेल्थ केयर, डाटा साइंस
- 19 फरवरी, फूड प्रोडक्शन, डिजाइन व अन्य
- 20 फरवरी, टायपोग्राफी व कंप्यूटर एप्लीकेशन
- 21 फरवरी, फिजिक्स
- 22 फरवरी, बिजनेस स्टडीज व बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन
- 24 फरवरी, भूगोल
- 25 फरवरी, फ्रेंच, टेक्सटाइल व अन्य
- 27 फरवरी, केमेस्ट्री
- 28 फरवरी, फाइनेंशियल मार्केट प्रबंधन , ब्यूटी एंड वैलनेस व अन्य
- 3 मार्च, लीगल स्टडीज, रिटेल
- 4 मार्च, नेशनल कैडेट्स व बैंकिंग
- 5 मार्च, एग्रीकल्चर, मार्केटिंग
- 6 मार्च, फैशन स्टडीज
- 7 मार्च, मास मीडिया स्टडीज व डिजाइन थिंकिंग
- 8 मार्च, गणित
- 11 मार्च, अंग्रेजी कोर व इलेक्टिव
- 12 मार्च, योगा व फिजिकल एक्टिविटी
- 13 मार्च, वेब एप्लीकेशन
- 15 मार्च, हिंदी कोर व इलेक्टिव
- 18 मार्च, पेंटिंग, ग्राफिक्स व अन्य
- 19 मार्च, अर्थशास्त्र
- 20 मार्च, हिंदुस्तानी म्यूजिक
- 22 मार्च, राजनीति विज्ञान
- 24 मार्च, संस्कृत
- 25 मार्च, बायोलॉजी
- 26 मार्च, अकाउंट
- 27 मार्च, सोशोलॉजी
- 29 मार्च, कंप्यूटर साइंस, इंर्फोमेटिक प्रेक्टिस एंड टेक्नोलॉजी
- 1 अप्रैल, इतिहास
- 2 अप्रैल, पंजाबी, तमिल, सिंधी, मराठी व अन्य
- 3 अप्रैल, होम साइंस
- 4 अप्रैल, मनोविज्ञान
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1: 30 बजे तक चलेंगी। विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड व स्कूल का आई कार्ड लाना अनिवार्य है।-- - राजीव उतरेजा, प्राचार्य, डीएवी स्कूल सिरसा
विज्ञापन
10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 4 अप्रैल तक चलेंगी। दोनों ही कक्षाओं में दो विषयों के पेपर के बीच उचित अंतर रखा गया है। 12वीं की परीक्षा की डेटशीट प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यार्थियों को बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। वहीं, विद्यार्थियों के स्कूल आईकार्ड और आधार कार्ड भी परीक्षा केंद्रों पर जांचें जाएंगे, इसलिए दोनों विद्यार्थियों के लिए लेकर जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
माॅडल पेपर जारी, सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के सभी विषयों के माॅडल पेपर जारी कर दिए हैं। जिसे विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, इस बार परीक्षा का आयोजन सीसीटीवी की निगरानी में किया जाएगा। सीबीएसई ने परीक्षा के लिए विस्तृत गाइडलाइन भी जारी कर दी है। अगर कोई भी छात्र मोबाइल फोन या किसी अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ परीक्षा केंद्र में पकड़ा जाता है, तो उसे दो साल के लिए परीक्षा देने से बैन कर दिया जाएगा।
इस प्रकार चलेंगी परीक्षाएं
दसवीं
- 15 फरवरी, अंग्रेजी
- 17 फरवरी, हिंदुस्तानी म्यूजिक, राई, तमंग, एलिमेंट्स ऑफ बुक किपिंग एंड अकाउंटसी, फिजिकल एक्टिविटी ।
- 18 फरवरी, ऑटोमोटिव, ब्यूटी एंड वैलनेस, एग्रीकल्चर, बैंकिंग एंश्योरेंस, मार्केटिंग, मल्टीमीडिया, डाटा साइंस व अन्य ।
- 20 फरवरी, विज्ञन
- 22 फरवरी, फ्रेंच, संस्कृत
- 25 फरवरी, सोशल साइंस
- 27 फरवरी, उर्दू, बंगाली, तमिल, मराठी, गुजराती, मणिपुरी व अन्य।
- 28 फरवरी, हिंदी कोर्स ए व बी
- 1 मार्च, पेंटिंग
- 3 मार्च, हेल्थ केयर
- 5 मार्च, एलिमेंट्स ऑफ बिजनेस, रिटेल
- 6 मार्च, जर्मन, नेशनल केडटस, तेलुगू, जेपनिज, स्पेनिश, कश्मीरी व अन्य
- 10 मार्च, गणित
- 13 मार्च, होम साइंस
- 17 मार्च, पंजाबी, सिंधी, मलयालम, उडि़या व अन्य
- 18 मार्च, कंप्यूटर साइंस, सूचना तकनीकी , एआई
बारहवीं कक्षा की परीक्षा का शेड्यूल
- 15 फरवरी, उद्यमशीलता
- 17 फरवरी, फिजिकल एजुकेशन
- 18 फरवरी, हिंदुस्तानी म्यूजिक, मल्टीमीडिया, ऑटोमोटिव, हेल्थ केयर, डाटा साइंस
- 19 फरवरी, फूड प्रोडक्शन, डिजाइन व अन्य
- 20 फरवरी, टायपोग्राफी व कंप्यूटर एप्लीकेशन
- 21 फरवरी, फिजिक्स
- 22 फरवरी, बिजनेस स्टडीज व बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन
- 24 फरवरी, भूगोल
- 25 फरवरी, फ्रेंच, टेक्सटाइल व अन्य
- 27 फरवरी, केमेस्ट्री
- 28 फरवरी, फाइनेंशियल मार्केट प्रबंधन , ब्यूटी एंड वैलनेस व अन्य
- 3 मार्च, लीगल स्टडीज, रिटेल
- 4 मार्च, नेशनल कैडेट्स व बैंकिंग
- 5 मार्च, एग्रीकल्चर, मार्केटिंग
- 6 मार्च, फैशन स्टडीज
- 7 मार्च, मास मीडिया स्टडीज व डिजाइन थिंकिंग
- 8 मार्च, गणित
- 11 मार्च, अंग्रेजी कोर व इलेक्टिव
- 12 मार्च, योगा व फिजिकल एक्टिविटी
- 13 मार्च, वेब एप्लीकेशन
- 15 मार्च, हिंदी कोर व इलेक्टिव
- 18 मार्च, पेंटिंग, ग्राफिक्स व अन्य
- 19 मार्च, अर्थशास्त्र
- 20 मार्च, हिंदुस्तानी म्यूजिक
- 22 मार्च, राजनीति विज्ञान
- 24 मार्च, संस्कृत
- 25 मार्च, बायोलॉजी
- 26 मार्च, अकाउंट
- 27 मार्च, सोशोलॉजी
- 29 मार्च, कंप्यूटर साइंस, इंर्फोमेटिक प्रेक्टिस एंड टेक्नोलॉजी
- 1 अप्रैल, इतिहास
- 2 अप्रैल, पंजाबी, तमिल, सिंधी, मराठी व अन्य
- 3 अप्रैल, होम साइंस
- 4 अप्रैल, मनोविज्ञान
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1: 30 बजे तक चलेंगी। विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड व स्कूल का आई कार्ड लाना अनिवार्य है।