फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students of government schools will now prepare for NDA exam with tablets

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अब टेबलेट से करेंगे एनडीए परीक्षा की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Students of government schools will now prepare for NDA exam with tablets
सिरसा। एनडीए यानी नेशनल डिफेंस एकेडमी की निशुल्क कोचिंग के लिए चयनित सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की तरफ से टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे। कोरोना महामारी के कारण एनडीए की निशुल्क कोचिंग ऑनलाइन विद्यार्थियों को दी जाएगी। जिसके चलते विभाग विद्यार्थियों को चयनित विद्यार्थियों को टैबलेट देंगे। इनके माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाएं लगा सकेंगे। जिले से एनडीए की निशुल्क कोचिंग के लिए विभाग ने 4 बच्चों का चयन किया है।
विज्ञापन

बता दें कि शिक्षा विभाग की तरफ से पहली बार विद्यार्थियों को एनडीए की परीक्षा की तैयारी को लेकर निशुल्क कोचिंग दी जा रही है। 11वीं व 12वीं दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों को यह कोचिंग दी जा रही है। चंडीगढ़ स्थित फोकस कोचिंग सेंटर विद्यार्थियों को कोचिंग देगा। इसे लेकर पिछले वर्ष अगस्त में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के आधार पर जिले से 04 विद्यार्थियों का चयन कोचिंग के लिए किया गया है।
विज्ञापन

कोचिंग से पहले होगा ओरिएंटेशन कार्यक्रम
कोचिंग के लिए चुने गए विद्यार्थियों के लिए 2 दिन का ओरिएंटेशन कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम 8 व 9 जनवरी को करनाल के नीलाखेड़ी में आयोजित किया जाएगा। इसमें कोचिंग सेंटरों द्वारा ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं इस दौरान विद्यार्थियों को कोचिंग को लेकर चार माह की समय सारिणी के बारे में अवगत करवाया जाएगा। साथ ही उन्हें वर्ष 2022 में परीक्षा को लेकर आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो विद्यार्थी एनडीए की कोचिंग के लिए चयनित हुए है। उन्हें विभाग की तरफ से टैबलेट दिए जाएंगे। ताकि विद्यार्थी आसानी से ऑनलाइन कक्षाएं लगा सकें। वहीं कोचिंग से पहले 8 व 9 जनवरी को विद्यार्थियों के लिए करनाल के नीलाखेड़ी में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। विद्यार्थियों के खाने-पीने, आने-जाने व वहां रहने का खर्चा शिक्षा विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।
-नीरज पाहुजा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed