फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students of fourth and fifth grade will come to school from today amid chaos

अव्यवस्था के बीच आज से स्कूल आएंगे चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Students of fourth and fifth grade will come to school from today amid chaos
कक्षाओं में सैनिटाइज का छिड़काव करते हुए। - फोटो : Sirsa
सिरसा। कोरोना के केस कम होने के बाद अब स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू हो रही हैं। शिक्षा विभाग के आदेश पर अब एक सितंबर से कोरोना गाइडलाइन के तहत स्कूलों में चौथी और पांचवीं की कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी। लेकिन हकीकत ये है कि स्कूलों में विद्यार्थियों की ना तो थर्मल स्कैनिंग हो पा रही है और ना ही हाथ सैनिटाइज। क्योंकि स्कूल समय से आधा घंटा पहले ही विद्यार्थी स्कूल पहुंचते हैं जबकि अध्यापक निर्धारित समय पर।
विज्ञापन

इसके अलावा शिक्षा विभाग को अध्यापकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों के आंकड़ों की भी जानकारी नहीं है कि कितने फीसदी टीकाकरण हो चुका। कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए शिक्षा विभाग के आदेश हैं कि सभी अध्यापक और गैर शिक्षक कर्मचारी टीकाकरण अवश्य करवाएं और इसकी रिपोर्ट भी जमा करवाएं। ऐसे में असमंजस और अधूरी तैयारियों के बीच एक सितंबर से स्कूलों में चौथी और पांचवीं की कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

अधिकारी सुस्त, नियमों की हो रही अनदेखी
जिला शिक्षा विभाग ने जिले के सात ब्लॉकों के बीईईओ को पत्र लिख स्कूलों में कोविड नियमों को बनाए रखने के लिए हिदायतें जारी की हैं। ताकि विद्यार्थियों को कोविड संक्रमण से बचाया जा सके। स्कूल खुलने के डेढ़ माह बाद भी स्कूल हेड नियमों के प्रति लापरवाही दिखा रहे है। छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी बिना थर्मल स्कैनिंग, मास्क व हाथों को सैनिटाइज किए बिना ही स्कूल में प्रवेश कर रहे हैं। जिले के राजकीय स्कूलों में तीसरे चरण में चौथी व पांचवीं कक्षा के 28 हजार 217 विद्यार्थियों को रोस्टर नियम के तहत 1 सितंबर से स्कूल आने की अनुमति होगी। विद्यार्थी को सुबह 9 से 12 बजे तक स्कूल में पढ़ाया जाएगा। माता-पिता जो अपने बच्चे को स्कूल भेजना चाहते हैं, वह सभी विद्यालय में आकर लिखित अनुमति देंगेे। जिसके बाद ही विद्यार्थी को कक्षा मे प्रवेश मिलेगा। अगर कोई विद्यार्थी स्कूल नहीं आना चाहता तो उसके लिए मुख्यमंत्री दूरवर्ती शिक्षा कार्यक्रम के तहत सभी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन कक्षाएं निरंतर जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में पीने के पानी सैंपल मिले थे फेल
कोविड कार्य की देखरेख के लिए स्कूलों को कुछ बजट भी दिया गया है। इसके बावजूद स्कूलों में विद्यार्थियों के पीने के लिए बनी बनाई गई टंकी से लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए सैंपल जांच में फैल पाए गए हैं। वहीं शिक्षा विभाग का दावा है कि पानी फिल्टर होकर टंकी में जाता है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 50 स्कूलों के पानी के सैंपल लिए थे। जिसमें से 10 स्कूलों के सैंपल फेल मिले थे। शेष 40 सैंपलों के परिणाम आने अभी बाकी है।

विद्यार्थियों के लिए निर्देश
-सभी बच्चे मास्क लगाकर ही स्कूल में आएं।
-बच्चे पीने के पानी की बोतल घर से लेकर आएं।
-सभी बच्चे स्कूल आते समय या स्कूल आने के बाद एक -दूसरे से शारीरिक दूरी बनाए रखेंगे।
-स्कूल आने के बाद एक विद्यार्थी एक बैंच (डेस्क) पर बैठेगा।
-सभी विद्यार्थी घर से ही पैन, कॉपी, पेंसिल, शॉर्पनर, रबड़ और पाठ्य पुस्तक इत्यादि लेकर आएगा।
-स्कूल आने के बाद एक दूसरे बच्चे से किसी भी वस्तु का आदान-प्रदान नहीं करेंगे।
-सभी माता पिता जो अपने बच्चे को स्कूल भेजना चाहते हैं, वह सभी विद्यालय में आकर लिखित अनुमति अवश्य प्रदान करें।
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण को लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों से जानकारी मांगी गई है। चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी माता पिता की अनुमति से स्कूल में ऑफलाइन कक्षाएं लगा सकेंगे।
-संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed