{"_id":"6af5ef7ac8da62582a0940ce","slug":"students-made-aware-of-the-side-effects-of-worm-infection-sirsa-news-c-128-1-sir1013-168315-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: छात्राओं को कृमि संक्रमण के दुष्प्रभावों से कराया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: छात्राओं को कृमि संक्रमण के दुष्प्रभावों से कराया अवगत
Thu, 12 Nov 2026 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। कॉलेज में एल्बेंडाजोल की गोलियां खाती हुई छात्राएं। संस्थान
सिरसा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा में छात्राओं को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई। प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संयोजन महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. प्रीत कौर ने किया। इस दौरान छात्राओं को कृमि संक्रमण के दुष्प्रभावों और दवा सेवन के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
डॉ. प्रीत कौर ने बताया कि कृमि संक्रमण से कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा यह शारीरिक व मानसिक विकास को भी प्रभावित करता है। एल्बेंडाजोल की निर्धारित खुराक लेने से आंतों में मौजूद परजीवी कृमियों से मुक्ति पाने में मदद मिलती है। इसलिए कृमि मुक्ति अभियान के तहत दवा का सेवन महत्वपूर्ण है। प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह ने छात्राओं को स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित आहार लेने और नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही उज्ज्वल भविष्य का आधार है। डॉ. प्रीत कौर ने छात्राओं से स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश अन्य लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रो. संदीप कुमार, प्रो. मनीषा कंबोज, प्रो. सोनू, प्रो. कुमकुम, प्रो. सौरभ कुमार, लिपिक सुखविंद्र कौर, प्रोमिला, रीतू रानी उपस्थित रहीं।