फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students lock the gate of polytechnic

छात्रों ने पॉलिटेक्निक के गेट पर जड़ा ताला

Fri, 19 Feb 2021 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Students lock the gate of polytechnic
ऑनलाइन परीक्षा लिए जाने की मांग को लेकर छात्रों ने शुक्रवार को बाईपास रोड स्थित बहुतकनीकि शिक्षण संस्थान (पॉलिटेक्निक) के गेट पर ताला लगाकर धरना दे दिया। छात्रों ने दो घंटे तक धरना रखा। ऐसे में संस्थान के प्रिंसिपल ने छात्रों से बातचीत की लेकिन छात्र नहीं माने। मामले को सुलझाने के लिए मौके पर शहर थाना पुलिस बुलाई गई। छात्रों और शिक्षकों में काफी समय तक गहमा-गहमी भी होती रही। वहीं प्रिंसिपल ने गेट पर लगे ताले को तुड़वाकर गेट खोल दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। जिसके पश्चात कई छात्र परीक्षा देने चले गए तो कई छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को बहुतकनीकी छात्रों के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा थी। छात्रों ने परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रियाओं से करवाने की मांग रखी थी। लेकिन शुक्रवार तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ तो छात्रों ने सुबह आठ बजे ही संस्थान के गेट पर ताला लगाकर धरना दे दिया। नौ बजे के करीब छात्रों से बातचीत करने के लिए संस्थान प्रिंसिपल आरके जिंदल पहुंचे और छात्रों को समझाते रहे लेकिन छात्र नहीं माने। जिसके पश्चात शहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचेे, लेकिन फिर भी छात्र मांगों पर अड़े रहे। वहीं थाना प्रभारी ने छात्रों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। जिसके पश्चात कई छात्र तो परीक्षा देने के लिए चले गए तो कई छात्र परीक्षा का बहिष्कार करके वहां से चले गए।
विज्ञापन

छात्रों ने नहीं दी चाबी तो तुड़वाया गेट का ताला
धरने के दौरान छात्रों ने गेट पर ताला लगा चाबी अपने पास रख ली। संस्थान प्रिंसिपल काफी समय तक छात्रों को समझाते रहे। लेकिन छात्र अपनी जिद्द पर अड़े रहे। छात्रों ने जब गेट की चाबी नहीं दी तो प्रिंसिपल ने गेट के ताले को तुड़वा दिया। इसके पश्चात अन्य छात्रों को संस्थान के अंदर जाने की अनुमति दे दी। शुक्रवार को मेकेनिकल, इलेक्ट्रिशयन, पलंबिंग की परीक्षा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट पर तैनात किया पुलिस बल
छात्रों को गेट से हटाने के बाद शहर थाना प्रभारी और संस्थान प्रिंसिपल ने गेट की सुरक्षा बढ़ा दी। ताकि कोई भी बाहरी छात्र अंदर न जा सके। सुबह की परीक्षा के दौरान दिनभर यहां पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं गेट पर भी कर्मचारी तैनात कर दिया और परीक्षा देने के जाने वाले छात्रों की आईकार्ड की जांच करने के पश्चात छात्रों को संस्थान में प्रवेश दी गई।

छात्र बोले- प्रशासन ने धक्के से उठाया छात्रों का धरना
वहीं धरने के दौरान छात्र सुमीत कुमार, रोहित, विशाल कंबोज, दिपांशु कागदाना, रविंद्र, विक्की ने बताया कि वह शांतिपूर्वक तरीके से परीक्षा का बहिष्कार कर धरने पर बैठे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें धमकी दी गई और मामला दर्ज करने की चेतावनी दी गई। जबकि वह अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। कई शिक्षकों ने भी उनके साथ जबरदस्ती की गई है। वहीं उन्होंने कहा कि उनकी कक्षाएं ऑनलाइन प्रक्रिया से लगाई गई थी लेकिन अब ऑफलाइन प्रक्रिया से परीक्षा ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed