फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students learned about the functioning of the Panchayat Department

Sirsa News: विद्यार्थियों ने पंचायत विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में जाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
Students learned about the functioning of the Panchayat Department
वॉकी टॉकी के माध्यम से आने वाली सूचनाओं के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अ​धिकारी। 
सिरसा। सिरसा में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पहल प्रशासन से परिचय का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान की शुरुआत अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने की। द सिरसा स्कूल के दसवीं, 11वीं और 12वीं के आठ मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशासनिक ज्ञान दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के पहले दिन छात्रों ने नगर परिषद सिरसा, समाधान शिविर, नागरिक संसाधन सूचना विभाग, वाइज एडीसी कार्यालय और जिला परिषद कार्यालय का दौरा किया। इसके पश्चात पंचायत भवन स्थित जिला परिषद कार्यालय में छात्रों की मुलाकात जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुभाष चंद्र से हुई।
विज्ञापन


सुभाष चंद्र ने छात्रों को विकास एवं पंचायत विभाग और जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत जॉब कार्ड, मस्टर रोल की प्रक्रिया के साथ-साथ स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, शिकायत निवारण प्रणाली और परिवार पहचान पत्र संबंधी प्रक्रियाओं पर भी प्रकाश डाला। अंत में प्रतिभागी छात्रों को स्मृति चिन्ह स्वरूप पेन भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दूसरे दिन जिला मत्स्य अधिकारी जगदीश कुमार ने छात्रों को मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद बाजार समिति सिरसा के मुकेश कुमार ने अनाज की खरीद व वितरण प्रक्रिया को समझाया। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने वीटा मिल्क प्लांट का दौरा किया, जहां सहायक उत्पादन प्रबंधक करण सिंह तथा सहायक गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी पूजा और तक्षिला ने दूध प्रसंस्करण प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन करवाया।
दो दिवसीय इस प्रशासनिक अनुभव ने छात्रों को न केवल ज्ञानवर्धक जानकारियां दीं, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास से भर दिया। छात्रों ने स्कूल लौटकर अपने अनुभव साथी विद्यार्थियों व शिक्षकों से साझा किए और इस अनोखी पहल के लिए जिला प्रशासन और विद्यालय का आभार जताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षा विभाग से अमित मनहर का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।
यह पहल विद्यार्थियों को प्रशासन से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है, जो भविष्य में उन्हें जागरूक, सक्षम और उत्तरदायी नागरिक बनने की प्रेरणा देती है। उपायुक्त शांतनु शर्मा के मार्गदर्शन में चल रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को प्रशासनिक प्रक्रियाओं की प्रत्यक्ष जानकारी देना व उन्हें जागरूक नागरिक के रूप में विकसित करना है।

इनमें सहजप्रीत कौर, छवि, दिविशा, प्रितिका, कृतिका, मिष्टी, विनायक एवं रेहान खान इस कार्यक्रम में भाग लिया। शिक्षिका ज्योति भी उनके साथ उपस्थित रहीं। यह भागीदारी स्कूल की निदेशक प्राचार्या मनीषा गोदारा को जिला प्रशासन से प्राप्त आमंत्रण पत्र के तहत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed