{"_id":"625aee5bab38b461104c001b","slug":"students-from-class-6th-to-12th-will-get-scholarship-deo-asked-for-list-of-toppers-from-schools-sirsa-news-hsr629273343","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति, डीईओ ने स्कूलों से मांगी टॉपर्स की लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति, डीईओ ने स्कूलों से मांगी टॉपर्स की लिस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। सरकारी स्कूलों मे पढ़ने वाले छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर हैं। जो भी छात्र व छात्रा अपनी कक्षा में प्रथम आएंगे उनको राजीव गांधी स्कॉलरशिप स्कीम के तहत छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसमें छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 1 हजार रुपये तथा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को 1200 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
योजना का लाभ देने के लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। इसके माध्यम से कहा गया है कि राजीव गांधी स्कॉलरशिप स्कीम के अंतर्गत शिक्षा सत्र 2021-22 के अंतर्गत वार्षिक परीक्षा के आधार पर कक्षा छठी से बारहवीं तक में प्रथम आने वाले एक छात्र और एक छात्रा को छात्रवृत्ति वितरित की जानी है। विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अपने अधीनस्थ स्कूलों में उक्त स्कीम के तहत पात्र विद्यार्थियों का डाटा अति शीघ्र एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए है। ताकि स्कीम का लाभ दिया जा सके। डाटा एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करने के लिए विभागीय आईटी सेल द्वारा स्कीम का लिंक पहले ही उपलब्ध करवाया जा चुका है।
को-एजुकेशन स्कूलों में दो-दो तथा बाकी में एक-एक विद्यार्थी होगा पात्र
बता दें कि यह एक प्रोत्साहन योजना है। इसके अंतर्गत कक्षा 6 से 8 तक हर क्लास के टॉपर बच्चे को 1000 रुपये व कक्षा 9 से 12 तक 1200 रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाएंगे। यदि किसी स्कूल में को-एजुकेशन यानी लड़के व लड़कियां साथ पढ़ते हैं तो प्रत्येक कक्षा में टॉपर एक लड़के व एक लड़की को छात्रवृत्ति दी जाएगी। वहीं कन्या स्कूल में हर कक्षा की एक टॉपर लड़की तथा ब्वॉयज स्कूल में एक टॉपर लड़के को यह छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन
निदेशालय से पत्र जारी हुआ है। जिसके तहत सभी सरकारी स्कूलों के छठीं से 12वीं तक के टॉपर्स विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी।
-संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।