फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students created ruckus at CDLU gate, burnt out the funeral procession of VC's effigy

सीडीएलयू फैसले पर विद्यार्थियों का हंगामा, वीसी का पुतला फूंककर जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Students created ruckus at CDLU gate, burnt out the funeral procession of VC's effigy
सिरसा। नियमित दाखिला में 28 वर्ष के आयु सीमा निर्धारित करने के फैसले के विरोध में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय गेट पर दूसरे दिन भी विद्यार्थियों ने हंगामा किया। छात्र संगठनों के बैनर तले विद्यार्थियों ने कुलपति का पुतला जलाया और नारेबाजी करते हुए रोष जताया। इस दौरान विश्वविद्यालय में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया। प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा कर्मचारियों ने विवि के गेट बंद कर दिए। इससे परीक्षा के लिए आने-जाने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सीडीएलयू के बाहर मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में विद्यार्थी एकत्र हुए। इस दौरान पहले उनकी बैठक हुई और मंथन के बाद विरोध प्रदर्शन का फैसला लिया गया। संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कई छात्र संगठनों से जुड़े विद्यार्थी एकत्रित हए। इसमें एसईईआर, एसएसए, 22 रोड़ी ग्रुप, भारतीय किसान यूनियन और भारतीय किसान एकता के समर्थक विद्यार्थी शामिल रहे। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व डॉ. रेखा रानी, प्रवीण अत्री, हर्ष नड्ढा, सुमित मेहता, मोनिका गोदारा, गुरमीत शेखों ने किया। इस दौरान प्रदर्शन के बाद विद्यार्थियों ने वीसी के पुतला की शव यात्रा निकाली और फूंकाकर रोष जताया।
विज्ञापन

ऐसे चला घटनाक्रम
सुबह 10.00 बजे : सीडीएलयू के लघु सचिवालय की ओर बने गेट के सामने विद्यार्थी एकत्र हुए। करीब डेढ़ घंटा तक बैठक चली।
सुबह 11.30 बजे : संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विद्यार्थी एकत्र होकर सीडीएलयू के गेट के आगे आ गए। इस दौरान सीडीएलयू प्रशासन ने पहले ही भारी पुलिस बल बुला लिया और तैनात करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सीडीएलयू कैंपस में घुसने का प्रयास किया लेकिन सुरक्षा कर्मचारियों ने गेट बंद कर दिए। करीब एक घंटा तक जद्दोजहद चलती रही।
12.30 बजे : गुस्साए विद्यार्थियों ने वीसी का पुतला फूंक दिया और नारेबाजी कर रोष जताया।
इसके बाद प्रदर्शनकारियों में से कुछ विद्यार्थियों को बातचीत के लिए सीडीएलयू के अधिकारियों ने आमंत्रित किया लेकिन वे सभी एक साथ जाने पर अड़े रहे। एक बार करीब 20 विद्यार्थी भीतर जाने के लिए तैयार हो गए लेकिन फिर लौट गए और बिना बातचीत के ही प्रदर्शन खत्म कर दिया।
जानिये...ये है सीडीएलयू का फैसला, जिसका हो रहा विरोध
सीडीएलयू ने एक नया फैसला लिया है। इसके तहत निर्णय हुआ है कि अब भविष्य में सीडीएलयू से एक बार कोई कोर्स करने के बाद 28 की उम्र पूरी करने वाले विद्यार्थी को दोबारा नियमित दाखिला नहीं मिलेगा। हालांकि इस नियम से तीन प्रोफेशन कोर्स को बाहर रखा गया है। सीडीएलयू अधिकारियों का कहना है कि यदि 28 से अधिक उम्र के पास आउट विद्यार्थी पढ़ाई करना चाहते हैं तो डिस्टेंस मोड से कर सकेंगे। लेकिन नियमित दाखिला नहीं मिलेगा। इस फैसले के खिलाफ कई छात्र संगठनों ने विरोध जताया है। अब छात्र संगठन इस नियम को रद्द करने की मांग उठा रहे हैं।
-------------
आधी रात तक हंगामा करने वाली इनसो हुई शांत, नहीं किया प्रदर्शन
सोमवार को इनसो के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया गया। जहां एक ओर सुबह के समय वीसी कार्यालय का घेराव किया और वहीं दूसरी ओर शाम के समय वीसी आवास जाकर घेर लिया। इतना ही नहीं, धक्का मुक्की करते हुए वीसी आवास का गेट भी तोड़ दिया। विद्यार्थियों की मांग थी कि परीक्षा में एनी फाइव का ऑप्शन दिया जाए, लेकिन मंगवार को पीजी की परीक्षाएं नियमित रूप से शुरू हो गई और कोई भी छात्र विरोध करने के लिए नहीं आया। ऐसे में इनसो का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को शांत हो गया। मंगलवार को इनसो ने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया। हालांकि दिन भर कैंपस में पुलिस बल तैनात रहा।
सीडीएलयू की परीक्षाएं शुरू, पहले दिन शांतिपूर्वक रहा माहौल
सीडीएलयू की ओर से मंगलवार से पीजी की परीक्षाएं भी शुरू कर दी गई। इसमें सिरसा और फतेहाबाद के करीब 40 हजार विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। हालांकि यूजी की परीक्षाएं दो दिन पहले ही शुरू हो चुकी हैं। सीडीएलयू कैंपस स्थित विभागों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा संबंधित कॉलेजों में भी परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं। सिरसा-फतेहाबाद में 43 परीक्षा केंद्रों का गठन किया गया है। मंगलवार को परीक्षाएं शांतिपूर्वक ढंग से चली। सीडीएलयू कैंपस के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान आवाजाही प्रभावित रही, लेकिन परीक्षाओं पर ज्यादा असर नहीं पड़ा।

आरोपी विद्यार्थी ने पुलिस कस्टडी में दी परीक्षा
सिरसा। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में मंगलवार से स्नातकोत्तर स्तरीय परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस भी सिरसा पहुंची। पुलिस एक मामले में आरोपी को यहां लेकर पहुंची और परीक्षा दिलवाकर वापस ले गई। बताया जा रहा है कि सीडीएलयू के एक छात्र के खिलाफ चंडीगढ़ की युवती ने मामला दर्ज करवाया था। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया था। मंगलवार को उसकी परीक्षा थी, इसलिए चंडीगढ़ पुलिस अपनी कस्टडी में उसे लेकर यहां आई। आरोपी युवक की परीक्षा पुलिस कस्टडी में ही हुई और परीक्षा खत्म होने के बाद उसे वापस ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed