फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students cherish the moments spent in college

Sirsa News: कॉलेज में बिताए पलों कोे संजोकर रखते हैं विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Students cherish the moments spent in college
जेसीडी इंस्टिट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्या​र्थियों को सम्मानित
सिरसा। जेसीडी इंस्टिट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में स्क्रिबल डे का आयोजन किया गया। यह आयोजन विशेष रूप से अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए समर्पित था, जो अपने कॉलेज जीवन की अंतिम दहलीज पर खड़े होकर अपने मित्रों, शिक्षकों और संस्थान से भावनात्मक विदाई ले रहे थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक प्रो. जयप्रकाश रहे।
विज्ञापन


डॉ. जयप्रकाश ने कहा कि काॅलेज में विद्यार्थी न केवल अपने मित्रों के साथ बिताए पलों को संजोते हैं, बल्कि अपनी भावनाओं को कला और अभिव्यक्ति के माध्यम से साझा करते हैं। उन्होंने बताया कि इस दिवस की शुरुआत इस सोच के साथ हुई थी कि बच्चों को उनकी क्षमता की परवाह किए बिना अपनी कल्पनाओं को कागज पर उतारने का अवसर दिया जाए।
विज्ञापन


कॉलेज की इंचार्ज डॉ. रणदीप कौर ने बताया कि अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे की टी-शर्ट्स पर भावुक संदेश लिखे, पुरानी यादों को साझा किया और आने वाले जीवन की शुभकामनाएं दी। कुछ विद्यार्थियों ने इस मंच पर अपने अनुभवों को शब्दों में पिरोते हुए भावनात्मक भाषण दिए। वहीं कुछ ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed