फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   student paper parchege in 20 rupees

सीडीएलयू पेपर लीक मामले में छात्रों के बयान, 20 रुपये में खरीदे थे पेपर

Mon, 17 Feb 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
student paper parchege in 20 rupees
सीडीएलयू की फाइल फोटो। - फोटो : Sirsa
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की यूजी की परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसआईटी ने अपनी जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार एसआईटी ने बीते दिन शुक्रवार को फतेहाबाद के एमएम कॉलेज के तीन छात्रों को जांच में शामिल करने के लिए हुडा चौकी में बुलाया और उनके बयान दर्ज किए। बयान दर्ज करवाने के बाद छात्रों ने सीडीएलयू के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में पहुंचे। लेकिन परीक्षा नियंत्रक से उनकी मुलाकात नहीं हुई।
विज्ञापन

सीडीएलयू के पेपर लीक मामले में एसआईटी ने शुक्रवार को एमएम कॉलेज के तीन छात्रों को जांच के लिए बुलाया। तीन छात्रों ने एसआईटी को दर्ज करवाने अपने बयान में बताया कि 17 दिसंबर को जब परीक्षा शुरू हुई तो सुबह वे कॉलेज के गेट पर पहुंचे तो वहां पर दो अनजान युवक प्रिंट हुए पेपर बांट रहे थे। हमसे पूछा कि तुम्हारा भी पेपर है, पैसे दो पेपर देते हैं। छात्रों ने बताया कि उनके एक साथी का बीएससी तृतीय सेमेस्टर केमिस्ट्री का ही पेपर था, हमने 20 रुपये में पेपर ले लिया। इसके बाद हम पेपर लेकर सुपरिंटेंडेंट के पास पहुंचे। सुपरिंटेंडेंट को पूरी बात की जानकारी दी और कहा कि छात्रों के कैरियर के साथ खिलवाड़ हो रहा है। तब सुपरिंटेंडेंट ने उन्हें सीडीएलयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुल्तान सिंह का नंबर उपलब्ध करवाया। हमने परीक्षा नियंत्रक को फोन करके जानकारी दी और उन्हें वाट्सअप पर पेपर भेजा। परीक्षा नियंत्रक ने जांच के बाद पेपर लीक होने की सूचना दी और पेपर रद्द करने की घोषणा की।
विज्ञापन

जांच में फतेहाबाद के मुख्यतार सिंह कॉलेज के प्रश्न पत्र के बंडल की टूटी हुई मिली थी सील
सीडीएलयू के अधीन कॉलेजों में 16 दिसंबर को बीकॉम द्वितीय वर्ष के इनकम टैक्स एंड लॉ प्रेक्टिस के पेपर दोपहर दो बजे होना था। लेकिन यह पेपर वाट्सअप पर लीक हो गया था। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुल्तान सिंह को इस बात की सूचना मिली तो उन्होंने पेपर रद्द कर दिया और सभी परीक्षा केंद्रों को बंडल न खोलने के निर्देश दिए। इसके अगले दिन ही 17 दिसंबर को बीएससी तृतीय सेमेस्टर का केमिस्ट्री का पेपर भी लीक हो गया। छात्रों ने यह पेपर भी परीक्षा नियंत्रक को वाट्सअप पर भेज दिया। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुल्तान सिंह ने परीक्षा रद्द कर दी। परीक्षा नियंत्रक के आग्रह पर वीसी ने जांच कमेटी का गठन किया। कमेटी ने सभी 29 परीक्षा केंद्रों से इनकम टैक्स एंड लॉ प्रेक्टिस के प्रश्न पत्रों के बंडल मंगवाए। कमेटी ने फतेहाबाद के बहबलपुर स्थित मुख्यतार सिंह पीजी कॉलेज के केमिस्ट्री के प्रश्न पत्रों के बंडलों की सील टेंपरिंग की हुई पाई। शुरूआती जांच में पता चला कि इसी कॉलेज से ही इनकम टैक्स एंड लॉ प्रेक्टिस का पेपर लीक होने की रिपोर्ट दी। साथ ही एफआईआर करवाने की अनुशंसा की। सीडीएलयू ने एसपी सिरसा को पत्र लिखकर इस मामले की पुलिस जांच का अनुरोध किया। एसपी ने एसआईटी से इसकी जांच के निर्देश दिए। डीएसपी आर्यन चौधरी के नेतृत्व में एसआईटी इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच चल रही है। अभी इस संबंध पर ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता।
आर्यन चौधरी, डीएसपी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed