{"_id":"65d646e5e33ba1317f06e2d4","slug":"student-chanchal-stood-second-in-the-state-level-talent-search-competition-sirsa-news-c-128-1-sir1002-115516-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में छात्रा चंचल रही द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में छात्रा चंचल रही द्वितीय
विज्ञापन
पंचकूला में चंचल को सम्मानित करता आयोजक।
सिरसा। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से पंचकूला में कराए गए राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभागियों ने शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम चमकाया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोधकां की आठवीं कक्षा की छात्रा चंचल ने लोकगीत में राज्यस्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। चंचल ने घाल दे पिया ने जिया ना काल ना करें, रागनी की प्रस्तुति दी।
इसके अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रत्ताखेड़ा की शनमीत को लोकगीत में राज्यस्तर पर सांत्वना पुरस्कार मिला है। लोकगीत समूह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोधकां, 2डी पेंटिंग में राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल रानियां की खुशी, लोकनृत्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड की वीरावली व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद की नेहा प्रतिभागी रही है।
वहीं चंचल के स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य भीम सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों और विजेता छात्र-छात्राओं तथा उनके शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी ज्ञान सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व समग्र शिक्षा के जिला परियोजना समन्वयक बूटाराम, समग्र शिक्षा के सुपरींटेंडेंट वीरेंद्र ख्यालियां, समग्र शिक्षा के सहायक जिला परियोजना समन्वयक नरेंद्र सिंह शम्मी, बलवीर सिंह, विनोद कुमार, अमित देवगुण सहित स्कूलों के प्रिंसिपल व स्टाफ ने बधाई दी।