फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Stubble set on fire in four acres, case registered against seven farmers

Sirsa News: चार एकड़ में पराली को लगाई आग, सात किसानों पर मामला दर्ज

Sun, 10 Nov 2024 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 10 Nov 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Stubble set on fire in four acres, case registered against seven farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गेहूं की बिजाई का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैस किसान पराली में तेजी से आग लगा रहे हैं। पराली जलाने पर सदर थाना पुलिस ने रविवार को छह किसानों के खिलाफ पराली जलाने का मामला दर्ज किया है। वहीं एक अन्य मामला गांव सिकंदरपुर में दर्ज किया गया है।
गांव अहमदपुर में शनिवार रात को 10 बजे पराली आग जलाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। वहीं, हरसेक ने भी आगजनी की लोकेशन को उठाया था। इस मामले में पुलिस प्रशासन ने किसान हंसराज, हुकमचंद, जयचन्द, मिलखराज, प्रेम प्रकाश, ओमप्रकाश वासी अहमदपुर ने एक एकड़ में धान की पराली लाई थी। पुलिस ने कृषि अधिकारी अभिमन्यु कासनिया के बयानों के आधार पर किसानों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन




ठेके पर लेने वाले किसान पर मामला दर्ज

गांव कांसनखेड़ा में ठेके पर दी गई तीन एकड़ भूमि पर पराली जलाने मामले में पुलिस ने काश्तकार किसान के खिलाफ पराली जलाने का मामला दर्ज किया है। कृषि विभाग के सुपरवाइजर साहिल सेठी, हलका पटवारी बंसीलाल, ग्राम सचिव सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें हरसेक से लोकेश प्राप्त हुई थी कि कांसनखेड़ा गांव में पराली जलाई गई है। जांच में सामने आया कि तीन एकड़ जमीन मोनिका पत्नी लखविंद्र पाल निवासी सिकंदपुर के नाम पर है। जब कार्रवाई शुरू की गई तो मोनिका ने लिखित में बयान दिया है कि जमीन उन्होंने सालाना ठेके पर कांसनखेडा निवासी महेंद्र कुमार को दी गई है। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर जांच की। जांच में सामने आया कि पराली को महेंद्र कुमार ने ही आग लगाई है। ऐसे में पुलिस ने काश्तकार महेंद्र कुमार के खिलाफ पराली जलाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed