{"_id":"635a266801394128797c7a8d","slug":"striking-sanitation-workers-protest-against-contractor-during-cleaning-in-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: सफाई के लिए आए ठेकेदार के विरोध में उतरे हड़ताली कर्मचारी, लोडर के आगे लेटकर रुकवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa: सफाई के लिए आए ठेकेदार के विरोध में उतरे हड़ताली कर्मचारी, लोडर के आगे लेटकर रुकवाया काम
Thu, 27 Oct 2022 12:05 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:05 PM IST
सार
गुरुवार को भी नौवें दिन भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। शहर में सफाई न होने के कारण अब तक 170 टन के करीब कूड़ा एकत्र हो गया है। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
सिरसा में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते गुरुवार सुबह सफाई के दौरान ठेकेदार व हड़ताली कर्मचारी आमने-सामने हो गए। हड़ताली कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन करते हुए ठेकेदार के कर्मचारियों को रोक दिया। इस दौरान कर्मचारी लोडर के समक्ष लेट गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि अगर सफाई करनी है तो उन्हें कर्मचारियों के ऊपर से मशीनों को गुजारना होगा। जिसके बाद ठेकेदार के कर्मचारी वापस लौट गए।
विज्ञापन
गुरुवार को भी नौवें दिन भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। शहर में सफाई न होने के कारण अब तक 170 टन के करीब कूड़ा एकत्र हो गया है। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
सुबह आठ बजे शहर के शिवपुरी रोड पर ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा सफाई किए जाने की सूचना मिलने के बाद सभी कर्मचारी वहां पर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारी लोडर के आगे लेट गए और धरना दे दिया। चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर जयवीर सिंह मौके पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों को मनाने में जुटे लेकिन सफाई कर्मचारियों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि कूड़ा तभी उठेगा, जब उनकी मांगे पूरी होंगी। इसके बाद नगर परिषद अधिकारी व कूड़ा उठाने वाली गाड़ी वापस लौट गई।
विज्ञापन
नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मनोज अठवाल ने कहा कि हमारी टीम कूडे़ की पहरेदारी कर रही है। नगर परिषद के अधिकारी धमकी देकर गए हैं, हमने कहा है कि हमारी लाश के बाद कूड़ा उठेगा। कूड़ा हमारी मांगें पूरी होने के बाद ही उठेगा। हमने टीम तैयार की हुई है, जो विभिन्न स्थानों पर जाकर कूड़ा उठाने नहीं दे रही। सफाई कर्मचारियों का धरना दिन-रात जारी रहेगा।