{"_id":"6627f7d7d48d2ef2dc0a0c99","slug":"strict-legal-action-will-be-taken-against-the-person-obstructing-the-lifting-work-vijayendra-kumar-sirsa-news-c-128-1-sir1002-118773-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"उठान कार्य में बाधा डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई : विजयेंद्र कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उठान कार्य में बाधा डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई : विजयेंद्र कुमार
Tue, 23 Apr 2024 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 23 Apr 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
कालांवाली। प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार ने मंगलवार को कालांवाली अनाज मंडी में मार्केट कमेटी कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली । उन्होंने गेहूं खरीद व उठान कार्य की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने आढ़तियों और किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गेहूं का उठान जल्द से जल्द सुनिश्चित करें ताकि मंडियों में जाम जैसी स्थिति न बनें। उन्होंने ट्रांसपोर्टर ठेकेदार व लेबर ठेकेदार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि उठान कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ट्रांसपोर्ट ठेकेदार गाड़ियां बढ़ाकर मंडियों से गेहूं के उठान में तेजी लाएं और अतिरिक्त लेबर की भी जल्द से जल्द व्यवस्था करें। इस मौके पर उपायुक्त आरके सिंह, एसडीएम कालांवाली सुरेश रावेश, अनाज मंडी प्रधान राजेश बंसल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
प्रधान सचिव ने कहा कि निर्धारित समय सीमा में किसानों की फसल का भुगतान भी सुनिश्चित किया जाए। नोडल अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का सही निर्वहन करें और खरीद प्रक्रिया की मॉनिटरिंग निरंतर करते रहे। उन्होंने मंडी में सफाई व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने आढ़तियों को कहा कि वे गेहूं खरीद प्रक्रिया में अपना पूरा सहयोग दे ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसी व्यवस्था की जाए ताकि किसानों को ज्यादा देर तक लाइन में नहीं खड़ा होना पड़े।
विज्ञापन
सिरसा जिला में साढे तीन लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है तथा एक लाख 10 हजार मीट्रिक टन गेहूं की लिफ्टिंग की गई है। लेबर व ट्रांसपोर्ट की समस्या सामने आई है, जिसके समाधान के लिए दिशा निर्देश दिए जा चुकी हैं ताकि जल्द से जल्द अनाज मंडियों से गेहूं की लिफ्टिंग की जा सके। कार्यों में आनाकानी करने वाले अधिकारियों, ठेकेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।