फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Strict action will be taken against those who spread hatred and rumors on social media

Sirsa News: सोशल मीडिया पर नफरत व अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those who spread hatred and rumors on social media
सिरसा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने जिले के पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि समाज में घृणा व अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा है कि कुछ लोग व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब जैसी सोशल मीडिया साइट पर लोग आमजन को गुमराह करते हैं।
विज्ञापन

इसलिए ऐसे लोगों को सूचीबद्ध करें। एसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पूरी तरह से सक्रिय रहे और सोशल मीडिया पर पहली नजर रखें ताकि समाज के सभी लोगों का आपसी भाई चारा कायम रहे। इसके अलावा सभी थाना प्रभारी यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर व इंस्टाग्राम इत्यादि पर साइबर हेल्प डेस्क की मदद से पैनी नजर रखें और झूठी खबरें सोशल मीडिया पर प्रसारित कर समाज में भ्रम तथा दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर झूठी और बेबुनियाद खबरें व अफवाह फैलाने से समाज में अशांति, सांप्रदायिकता व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है, जोकि अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार तथा अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए एएसपी उत्तम पहल की अध्यक्षता में एक टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें साइबर सेल व साइबर थाना के एक्सपर्ट शामिल किए गए हैं,जोकि सोशल मीडिया पर जिला से संबंधित सभी खबरों पर नजर रखेंगे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। आमजन से अपील है कि समाज के सभी लोग किसी भी अफवाह व बहकावे में आकर अनावश्यक बयानबाजी कर आपसी भाईचारे को खराब न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed