{"_id":"6491eaac9e550319bc0e3949","slug":"streets-and-roads-will-be-constructed-in-nine-villages-rs-332-crore-released-sirsa-news-c-128-1-sir1002-1501-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नौ गांवों में होगा गलियों व सड़कों का निर्माण, 3.32 करोड़ रुपये जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नौ गांवों में होगा गलियों व सड़कों का निर्माण, 3.32 करोड़ रुपये जारी
Tue, 20 Jun 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
सिरसा।
विकास एवं पंचायत विभाग ने हरियाणा ग्रामीण विकास योजना-2023-24 के तहत विधानसभा क्षेत्र के नौ गांवों में गली और सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ 32 लाख 53 हजार रुपये की धनराशि जारी की है। इसके लिए विधायक गोपाल कांडा ने सीएम का आभार जताते हुए कहा कि जल्द ही विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।
भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने बताया कि गांव शहीदांवाली में जोहड़ की अवरोधक दीवार करवाने और पक्का घाट बनाने पर 19 लाख 45 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। गांव मोहम्मदपुर सलारपुर में गंदे पानी की निकासी के लिए मोहल्ला छतरावाली के पास बन जोहड़ तक 12 इंची पीवीसी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस पर 15 लाख 23 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। गांव शहीदांवाली में धिंगतानियां रोड से लेकर लधाराम के घर तक 17.6 लाख रुपये से रास्ते का निर्माण होगा। गांव शमशाबाद पट्टी में केलनियां रोड से लेकर रामदास के घर तक की गली, अजय सिंह के घर के पास स्थित टी प्वाइंट से लेकर रणजीत पूर्व सरपंच सजन सिंह के घर तक, बख्तावर सिंह के घर से लेकर एमसी सीएल की फैक्टरी तक इंटरलाकिंग गलियां बनाई जाएंगी। इन पर एक करोड़ 50 लाख 71 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
गांव धिंगतानियां में श्मशान भूमि से लेकर ओम सैनी के घर तक इंटरलॉकिंग रास्ते के निर्माण, 1.5 किमी जमाल रोड से लेकर हसंराज कुम्हार के घर तक इंटर लाकिंग गली निर्माण के लिए 59 लाख 24 हजार रुपये की धनराशि जारी की है। गांव शाहपुर बेगू में पंजाबी चौक से लेकर पूर्व सरपंच फूला सिंह के घर तक इंटरलॉकिंग गली, केवल कृष्ण की चक्की से लेकर बाजेकां रोड तक इंटरलॉकिंग गली निर्माण पर 29 लाख 32 हजार रुपये खर्च होंगे। गांव चांडीवाल में साहुवाला रोड से लेकर राजबीर के घर तक इंटर लॉकिंग रास्ते के निर्माण के लिए 20 लाख 15 हजार रुपये, पृथ्वी सहारण के घर तक इंटरलॉकिंग रास्ते के निर्माण पर 11 लाख 16 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। गांव नहराणा में श्मशान घाट में बडे शेड के निर्माण के लिए 9 लाख 22 हजार रुपये की धनराशि जारी की है।