{"_id":"6a5285260421b1fc4206eda5","slug":"street-light-tender-in-pending-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161361-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: स्ट्रीट लाइट का टेंडर अटका, मुख्य डिवाइडर पर शुरू हुआ पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: स्ट्रीट लाइट का टेंडर अटका, मुख्य डिवाइडर पर शुरू हुआ पौधरोपण
Sat, 11 Jul 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
शहर का डबवाली रोड।
- फोटो : 1
- बाद में केबल बिछाने में बढ़ सकती है दिक्कत, डबवाली रोड पर सालों बाद लगेंगी स्ट्रीट लाइट
फोटो 17
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर में सात साल से लंबित डबवाली रोड स्ट्रीट लाइट परियोजना एक बार फिर अटक गई है। नगर परिषद ने पहली बार डबवाली रोड पर चतरगढ़पट्टी से एयरफोर्स स्टेशन तक दो करोड़ रुपये से ज्यादा लागत का टेंडर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए जारी किया था। मुख्यमंत्री ग्रीवेंस में शिकायत पहुंचने के बाद विकास कार्यों की प्रक्रिया प्रभावित हो गई।
वहीं, लोक निर्माण विभाग (बीएंडआर) ने इसी मार्ग के डिवाइडर पर पौधरोपण शुरू कर दिया है। ऐसे में यदि भविष्य में स्ट्रीट लाइट के लिए भूमिगत केबल बिछाई जाती है तो विभाग को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के अनुसार, स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए भूमिगत केबल लाइन बिछानी होगी।
इसके लिए फुटपाथों के किनारे खोदाई करनी पड़ेगी। यदि पौधरोपण का कार्य पूरा हो जाता है तो खोदाई के दौरान पौधों को नुकसान पहुंच सकता है। इससे न केवल पौधरोपण प्रभावित होगा बल्कि डिवाइडर को भी नुकसान पहुंचने की आशंका रहेगी। ऐसी स्थिति में दोबारा मरम्मत और निर्माण पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
डबवाली रोड शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है। इस सड़क पर चतरगढ़पट्टी से एयरफोर्स स्टेशन तक लंबे समय से पर्याप्त स्ट्रीट लाइट व्यवस्था नहीं है। रात के समय अंधेरा रहने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी होती है। स्थानीय लोग कई वर्षों से इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग कर रहे थे। करीब सात साल बाद नगर परिषद ने इस परियोजना को आगे बढ़ाते हुए पहली बार टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी।
ग्रीवेंस के बाद अटके प्रोजेक्ट
जून माह में मुख्यमंत्री के समक्ष ग्रीवेंस से पहले नगर परिषद से जुड़े विकास कार्यों को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद कई कार्यों की प्रक्रिया प्रभावित हुई जिसका असर स्ट्रीट लाइट परियोजना पर भी पड़ा। टेंडर प्रक्रिया बेहद धीमी हो गई है। लगातार जेई बदले जाने से भी काम प्रभावित हुए हैं। बीएंडआर विभाग ने हाल ही में 2 करोड़ रुपये के आसपास टेंडर लगाकर डिवाइडर नया बनाया था। इसका सुंदरीकरण का काम अभी बाकी है। पौधरोपण के बाद डिवाइडर पर पेंट किया जाएगा ताकि वह सुंदर दिखे।
लोगों की मांग जल्द शुरू हो काम
शहरवासी राम मेहर, विकास और शंकर ने प्रशासन से मांग की कि विकास कार्यों में संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि स्ट्रीट लाइट और पौधरोपण की योजनाओं को एक साथ चलाया जाता तो दोनों काम तेजी से होते। पहले भूमिगत केबल लाइन बिछाकर स्ट्रीट लाइट का काम पूरा किया जाना चाहिए था। इसके बाद पौधरोपण कराया जाता तो सरकारी धन और समय दोनों की बचत होती।
कोट्स
मेरे पास अभी चार्ज आया है। टेंडर प्रक्रिया का स्टेटस है। ये देखकर जल्द से जल्द कार्य शुरू करवाया जाएगा। इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
-रोहित हुड्डा, जेई, नगर परिषद।