{"_id":"5f256f128ebc3e638150ae83","slug":"stf-arrest-suspended-deupty-jellar-s-son-from-sirsa-sirsa-news-rtk5667731190","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिरसाः भोंडसी जेल के निलंबित डिप्टी जेलर के बेटे को देशद्रोह के आरोप में एसटीएफ ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिरसाः भोंडसी जेल के निलंबित डिप्टी जेलर के बेटे को देशद्रोह के आरोप में एसटीएफ ने पकड़ा
Sun, 02 Aug 2020 10:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
अमर उजाला, सिरसा
अमर उजाला, सिरसा
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ गुरुग्राम ने शनिवार को भोंडसी जेल के निलंबित डिप्टी जेलर धर्मवीर चौटाला के पुत्र रवि को देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया। सुबह करीब साढ़े तीन बजे गुरुग्राम से सिरसा में अग्रसेन कॉलोनी में उसके निर्माणाधीन मकान पर छापामारी की।
वहां से पता चला कि रवि शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। वह तीन दिन पहले ही गुरुग्राम से सिरसा आया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए निजी से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एसटीएफ गुरुग्राम ने उसे निजी अस्पताल से अल सुबह तीन बजे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद रवि को गुरुग्राम एसटीएफ अपने साथ ले गई।
बता दें कि रवि ने ऑडियो वायरल कर अपने पिता की गिरफ्तारी के बाद जेल को उड़ाने की बात कही थी। वहीं गुरग्राम जेल के कर्मचारियों के साथ वारदात को अंजाम देने की धमकी दी। रवि पर भारतीय दंड संहिता की धारा 121,124,189,506,507 के तहत अभियोग दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि भोंडसी जेल मे कार्यरत निलंबित डिप्टी जेलर धर्मवीर चौटाला व उसके एक साथी को कुछ दिन पहले गुरुग्राम पुलिस ने जेल में मादक पदार्थ और मोबाइल की सप्लाई के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि धर्मवीर चौटाला जेल में मोबाइल फोन और मादक पदार्थों की सप्लाई करता है।
इसके बाद पुलिस ने दबिश देते हुए धर्मवीर चौटाला के गुड़गांव स्थित रिहायशी मकान से 12 मोबाइल सिम कार्ड, 210 ग्राम चरस बरामद की गई थी। डिप्टी जेलर धर्मवीर को निलंबित कर दिया गया है।

वायरल ऑडियों में यह बोला रवि
रवि ने वायरल ऑडियो में कहा कि नमस्कार जेल के छोटे बड़े पुलिस अधिकारियो! मैं धर्मवीर चौटाला का बेटा रवि जेल में कार्यरत मुलाजिमों को आगे से आगे यह संदेश दे देना है कि अब गुडगांव जेल में वारदात और बढ़ेंगी। जिस भी मुलाजिम ने अपना तबादला करवाना हो करवा सकता है।
हमने अनिल सुपरिटेंडेंट को भी नहीं बख्शा जो सीएम के सलाहकार का धर्म भाई था। उसको भी हमने नहीं बख्शा। सुरेंद्र ने तो अपनी घरवाली की पिटाई ही की है। वह और कुछ नहीं कर सकता। जिसे भी भोंडसी जेल से अपना तबादला करवाना हो वह शीघ्र ऑर्डर करवा ले। गुड़गांव जेल में शीघ्र ही बहुत बड़ा कांड होने वाला है।
हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, यूपी के गैंगस्टर मेरे कांटेक्ट में हैं। शीघ्र ही गुड़गांव जेल में दंगा होगा, सभी जेल के मुलाजिम अपना तबादला अन्य जगह पर करवा लें यही ठीक रहेगा। मैं पहले ही आपको सचेत कर रहा हूं, फिर किसी ने यह नहीं कहना कि हमें बताया नहीं गया। इसको किसी ने भी मजाक में नहीं लेना और मैं आपको दिखा दूंगा की वास्तविक कहानी क्या है। सभी को मेरी राम राम नमस्कार।
चौधरी देवीलाल का परिवार अपने नाम के पीछे लगाता है चौटाला
चौटाला गांव चौधरी देवीलाल का गांव है। यह गांव पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का गांव है। चौधरी देवीलाल परिवार के सदस्य ही आमतौर पर अपने नाम के पीछे चौटाला लगाते है। पूर्व सीएम ओमप्रकाश के भतीजे व इनेलो नेता भी रवि चौटाला हैं। वायरल वीडियो में आरोपी रवि अपने नाम के पीछे चौटाला लगा रहा था।
वहीं इस बारे में इनेलो नेता रवि चौटाला ने कहा कि पिछले तीन-चार दिन से एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें रवि चौटाला नामक व्यक्ति द्वारा जेल को उड़ाने की धमकी दी जा रही है। ऑडियो में रवि कुमार लड़का बोल रहा है, जबकि चौटाला गांव का नाम सिर्फ चौधरी देवीलाल के परिवार के सदस्य ही लगाते हैं।