Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Steps from the darkness of malnutrition towards the light of nutrition

Sirsa News: कुपोषण के अंधेरे से पोषण के उजाले की ओर बढ़े कदम

Thu, 12 Nov 2026 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 12 Nov 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Steps from the darkness of malnutrition towards the light of nutrition
सिरसा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ
सिरसा। बच्चों को कुपोषण और एनीमिया से बचाने तथा उनके शारीरिक और मानसिक विकास को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इसके तहत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को पेट के कीड़ों से मुक्ति दिलाने के लिए एल्बेंडाजोल की गोलियां नि:शुल्क खिलाई गईं।
विज्ञापन

अभियान के दौरान किसी कारणवश दवा लेने से वंचित रहने वाले बच्चों के लिए 19 नवंबर को मॉप-अप दिवस आयोजित किया जाएगा। बच्चों को कुपोषण के अंधेरे से पोषण के उजाले की ओर कदम बढ़ाते हुए अभियान का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अर्पित संगल ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शाह सतनाम चौक में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार और डॉ. राजेश चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। पेट के कीड़ों से मुक्ति मिलने पर शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है जिससे बच्चों का पोषण स्तर सुधरता है और एनीमिया को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बच्चों को दवा खिलवाने की अपील की। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला, अनिल भाटिया, निशा अग्रवाल, ममता सिसोदिया, सीमा वधवा, बिंदु जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशानी होने पर हेल्पलाइन 112 पर करें संपर्क :
एडीसी ने बताया कि जिन बच्चों के पेट में अधिक कीड़े होते हैं उन्हें दवा लेने के बाद मिचली, चक्कर या घबराहट जैसी हल्की परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। उप सिविल सर्जन डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि दवा खाने के बाद किसी बच्चे को परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क किया जा सकता है। यह अभियान बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता और सीखने की क्षमता बढ़ाने के साथ स्कूलों में अनुपस्थिति कम करने में भी सहायक है। जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों, कोचिंग सेंटरों, आईटीआई, कॉलेजों और आंगनबाड़ी केंद्रों में दवा वितरित की गई।

उम्र के अनुसार निर्धारित की गई खुराक
जिला परामर्शदाता कमल कक्कड़ ने बताया कि एक से दो वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली पीसकर चम्मच से दी जाएगी। दो से तीन वर्ष तक के बच्चों को पूरी गोली पीसकर और तीन से 19 वर्ष तक के बच्चों तथा 20 से 24 वर्ष की महिलाओं को पूरी गोली चबाकर खाने की सलाह दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एल्बेंडाजोल की गोली खाली पेट नहीं खानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed