फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Stepfather was sexually harassing his daughter for many years, victim was sent to One Stop Center

Sirsa News: सौतेला पिता कई सालों से कर रहा था बेटी का यौन उत्पीड़न, पीड़िता को भेजा वन स्टॉप सेंटर

Fri, 28 Mar 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 28 Mar 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Stepfather was sexually harassing his daughter for many years, victim was sent to One Stop Center
सिरसा। शहर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी सौतेले पिता कई सालों से नाबालिग बेटी (12) का यौन उत्पीड़न करता रहा। करीब तीन दिन पहले सौतेले पिता की हरकत से आजिज आकर बालिका ने बाल कल्याण समिति कार्यालय में पहुंच कर समिति की अध्यक्ष अनीता वर्मा को आपबीती सुनाई। पुलिस ने बच्ची के आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया है। बाल कल्याण समिति ने पीड़ित बालिका को वन स्टॉप सेंटर में भेज दिया है।
विज्ञापन


लखनऊ निवासी बालिका ने बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अनीता वर्मा को बताया कि करीब चार साल पहले उनकी मां ने पिता को मार दिया था। इसके बाद मां ने दूसरी शादी कर ली। बालिका ने बताया है कि वह सिरसा शहरी क्षेत्र में सौतेले पिता के साथ किराये के मकान में रहती है। करीब दो साल पहले सौतेले पिता ने उनकी मां को यूपी में ले जाकर मार दिया। नाबालिग का कहना है कि इसके बाद उसका सौतेला पिता उसे लेकर किराये के मकान में रहने लगा।
विज्ञापन




बालिका ने पड़ोसियों को बताई पिता की करतूत

बालिका ने अपने पड़ोसियों को भी सौतेले पिता की करतूत के बारे में बता दिया। एक दिन रिश्तेदारों ने सौतेले पिता से कहा कि तुम दूसरी शादी कर लो। हालांकि उसके पिता ने इन्कार करते हुए कहा कि मैं शादी नहीं करता, मेरी बेटी है मेरे पास। पड़ोसियों ने बालिका के सौतेले पिता को काफी डाटा और डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाने की बात कही। इस धमकी के बाद आरोपी घर से भाग गया। पड़ोसियों ने ही बालिका को बाल कल्याण समिति कार्यालय का पता दिया। इसके बाद वह बाल कल्याण समिति के कार्यालय में पहुंची और सारी आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन







26 मार्च को एक नाबालिग बाल कल्याण समिति कार्यालय में आई और अपनी आपबीती सुनाई। नाबालिग ने बताया कि सौतेला पिता उसका यौन उत्पीड़न करता है। नाबालिग ने बताया है कि उसकी मां ने उसके पहले पिता को मारकर दूसरी शादी कर ली थी। पीड़िता की सारी बात सुनकर उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।


अनीता वर्मा, अध्यक्ष जिला बाल कल्याण समिति सिरसा।






पीड़ित नाबालिग का बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की हर प्रकार से जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़िता का सिविल हॉस्पिटल में मेडिकल करवाया गया है। पीडि़ता के मजिस्ट्रेट समक्ष कलमबद्ध बयान भी दर्ज कराए जाएंगे।

सत्यवान, शहर थाना प्रभारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed