{"_id":"67a1066a503c02ca780f5b5a","slug":"steno-operator-suspended-after-investigation-report-sirsa-news-c-128-1-svns1027-132608-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: स्टेनो बने परिचालक को जांच रिपोर्ट के बाद किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: स्टेनो बने परिचालक को जांच रिपोर्ट के बाद किया सस्पेंड
Mon, 03 Feb 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। परिवहन विभाग में स्टेनो के पद पर कार्यरत परिचालक राकेश कुमार को पांच सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद जीएम अजय दलाल ने चार्जशीट कर सस्पेंड कर दिया। रोडवेज प्रबंधन ने जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्यालय को पत्र लिखा है। इस मामले में मुख्यालय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
सिरसा डिपो में 31 जनवरी को रोडवेज विभाग में कार्यरत सांझा मोर्चा के कर्मचारियों ने धरना दिया। धरनारत कर्मचारियों ने आरोप लगाए कि परिचालक के पद कार्यरत राकेश कुमार को कई वर्षों से स्टेनो का कार्यभार दिया हुआ है। वह मुख्यालय में कर्मचारियों की गलत रिपोर्ट पेश कर रहा है, जिसका खामियाजा कर्मचारियों को उठाना पड़ रहा है। धरने की सूचना मिलते ही रोडवेज जीएम अजय दलाल ने यूनियन के पदाधिकारियों से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि राकेश कुमार को उनके मूल पद पर वापस भेज दिया जाएगा। यदि उसने गलत रिपोर्ट भेजी है तो कमेटी बनाकर जांच की जाएगी।
महाप्रबंधक ने मामले की जांच करने के लिए पांच सदस्य कमेटी का गठन किया। जांच पूरी होने के बाद सोमवार को कमेटी ने रोडवेज महाप्रबंधक को रिपोर्ट सौंपी है। जांच रिपोर्ट के अनुसार लिस्ट में गड़बड़ी करने के साथ ही पद का दुरुपयोग करने का मामला सामने आया। संबंधित अधिकारी को सूचना दिए बिना ही मुख्यालय में फाइल भेजने और सभी दस्तावेज में जन्मतिथि गलत होने का मामला भी पकड़ा गया। इसी रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने परिचालक को चार्जशीट करने के साथ ही सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन
वरिष्ठता सूची में अपना नाम दूसरे कर्मचारियों से ऊपर लिखा
कर्मचारी चमनलाल स्वामी ने बताया कि वर्ष 2008 में भर्ती हुए परिचालकों को सरकार द्वारा एसआई बनाने के लिए लिस्ट मांगी गई थी। इसमें राकेश कुमार सी-11 परिचालक भी भर्ती हुआ था। स्वामी ने आरोप लगाया था कि राकेश कुमार शुरू से ही गलत काम करके अधिकारी व मुख्यालय को गलत रिपोर्ट देता रहा है। उसके साथ लगे कर्मचारियों ने ही इसका खुलासा किया। मुख्यालय में भेजी रिपोर्ट में राकेश कुमार ने वरिष्ठता सूची में अपना नाम दूसरे कर्मचारियों से ऊपर लिखा दिया। यह सूची यूनियन के पास पहुंच गई। राकेश कुमार ने कभी भी अपने पद पर कार्य नहीं किया है। हैप्पी कार्ड व नाजर बिल्डिंग क्लर्क, स्टेनो, पास क्लर्क, इलकरान क्लर्क सहित सभी पदों पर वह कार्य करता रहा है। इसको हटाने के लिए कई बार सांझा मोर्चा की ओर से विभाग के अधिकारियों से अपील की गई थी।