फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   statue

असामाजिक तत्वों ने शहीद की प्रतिमा को किया खंडित

Mon, 08 Jul 2019 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
statue
शहीद भागीरथ खंडित प्रतिमा। - फोटो : Sirsa
खंड के गांव शाहपुरिया के बस स्टैंड के नजदीक बने शहीदी स्मारक में लगी गांव के शहीद की प्रतिमा असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दी। इसका पता ग्रामीणों को सोमवार सुबह लगा। ग्रामीणों ने इस घटना की निंदा करते हुए मामले की शिकायत चोपटा थाना में दी है।
विज्ञापन

गांव शाहपुरिया निवासी राजेश ने बताया कि उनके पिता नायब सूबेदार भागीरथ भारतीय सेना में थे और वो 2006 में शहीद हो गए थे। उनका संस्कार गांव के बस स्टैंड के पास किया गया और ग्रामीणों की तरफ से सामूहिक तौर पर उनकी याद में शहीदी स्मारक स्थापित किया गया था। इस शहीदी स्मारक पर शहीद भागीरथ की प्रतिमा भी लगाई गई जिसे बीती रात को अज्ञात लोगों ने खंडित करते हुए नाक व कान तोड़ दिए। इसका पता सोमवार को जब ग्रामीणों को लगा तो वो प्रतिमा स्थल पर एकत्रित हुए व इस घटना की निंदा की। वहीं ग्राम पंचायत व ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से एक शिकायत चोपटा थाना में देते हुए शहीद की प्रतिमा को खंडित करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में जब गांव के सरपंच नरेश सिहाग से बात की तो उन्होंने कहा कि गांव में शहीदी स्मारक बना हुआ है, जिसमें शहीद भागीरथ की प्रतिमा स्थापित है लेकिन उसे रात के समय असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है। जिसकी सभी गांव वाले निंदा करते हैं और घटना को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर थाने में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed