फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Statue of King Harishchandra and Lord Shiva will be installed at the entrance of Shivpuri

Sirsa News: शिवपुरी के प्रवेश द्वार पर राजा हरिश्चंद्र व अंदर भगवान शिव की लगाई जाएगी प्रतिमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Statue of King Harishchandra and Lord Shiva will be installed at the entrance of Shivpuri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने नटार रोड शिवपुरी में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च कर शिवपुरी को भव्य रूप दिया जाएगा। मुख्य शेड के नीचे 24 शवदाह स्थल बनाएंगे जाएंगे।

शिवपुरी में चहारदीवारी का निर्माण कार्य जारी है। मुख्य शेड के पिलर खड़े किए जा रहे हैं। यह शेड 160 बाई 160 का होगा। इसमें 24 शवदाह स्थल बनाए जाएंगे। फिलहाल इसके साइड में अस्थायी 14 शव दाह स्थल बनाए गए हैं। शिवपुरी में सड़कों का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि शिवपुरी को मुख्य सड़क से करीब तीन फुट ऊंचा उठाया जाएगा। इसके लिए तीन-तीन फुट की मिट्टी की भराई की जाएगी और यह कार्य मंगलवार से शुरू होगा। इसके साथ ही हरियाली का पूरा ध्यान रखा जाएगा। साइड में बैठने के लिए बैंच बनाई जाएंगे। गोबिंद कांडा ने बताया कि शिवपुरी के प्रवेश द्वार पर राजा हरिश्चंद्र की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। शिवपुरी के बीच में भगवान शिव की विशाल प्रतिमा लगाई जाएगी। प्राचीन काली माता मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस मौके पर प्रदीप गुप्ता, महेंद्र सेठी, चेतन शर्मा, शिवपुरी के सचिव दीनदयाल कंदोई, प्रमोद कुमार, विधायक गोपाल कांडा के पीए हरिप्रकाश शर्मा, लक्ष्मण गुर्जर, मुकेश कासनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed