फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Station House Officers visited the homes of the martyrs to inquire about their families.

Sirsa News: थाना प्रभारियों ने शहीदों के घर जाकर जाना परिवार का हालचाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Station House Officers visited the homes of the martyrs to inquire about their families.
सिरसा। शहीद एसआई हंसराज सिंह के परिवार का हालचाल जानते थाना प्रभारी प्रदीप कुमार। पुलिस 
सिरसा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता के नेतृत्व में शहीदी सप्ताह के अंतर्गत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनके परिवारों के सम्मान हेतु कई भावनात्मक पहल की जा रही हैं। बुधवार को थाना प्रभारी सदर इंस्पेक्टर सुखदेव और वेल्फेयर ब्रांच की महिला इंस्पेक्टर सीमा देवी ने गांव नानकपुर निवासी शहीद उप निरीक्षक हरनाम सिंह के घर, जबकि थाना प्रभारी सिविल लाइन इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने सेक्टर 2, हुडा कॉलोनी सिरसा निवासी शहीद उप निरीक्षक हंसराज सिंह के घर पहुंचकर औपचारिक दौरा किया।
विज्ञापन








इस दौरान थाना प्रभारियों ने शहीद परिवारों को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया, उनका हालचाल जाना और शहीदों के अमिट बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि शहीदों की वीरता, समर्पण और देशभक्ति हर पुलिसकर्मी के लिए प्रेरणास्रोत है। साथ ही परिवारों को आश्वासन दिया कि हरियाणा पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ है और किसी भी आवश्यकता या समस्या में हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों का सम्मान बनाए रखना प्रत्येक पुलिसकर्मी का नैतिक दायित्व है, क्योंकि उनके बलिदान से ही देश सुरक्षित और समाज में शांति कायम है।
विज्ञापन


-----









परिवारों की देखभाल करना प्राथमिक जिम्मेदारी : एसपी

डॉ. मयंक गुप्ता ने कहा कि शहीदों की शहादत को याद रखने के साथ-साथ उनके परिवारों की देखभाल करना पुलिस विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सिरसा पुलिस इन संवेदनशील और मानवीय कार्यक्रमों के माध्यम से यह संदेश देती है कि वह केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि एक जनसेवी संस्था के रूप में समाज के हर वर्ग के साथ जुड़ी है। शहीदी सप्ताह के अवसर पर एसपी डॉ. मयंक गुप्ता ने सभी पुलिसकर्मियों से निष्ठा, समर्पण और मानवता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया, ताकि शहीदों की कुर्बानियां सार्थक हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed