फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   State's first district level science teacher seminar, 300 teachers will participate

Sirsa News: प्रदेश का पहला जिलास्तरीय विज्ञान शिक्षक सेमिनार, 300 शिक्षक लेंगे हिस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
State's first district level science teacher seminar, 300 teachers will participate
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट डिंग में शिक्षको को सेमिनार के बारे में बताते ट्रेनर।
सिरसा। डिंग डाइट में पहली बार जिला स्तरीय विज्ञान शिक्षक सेमिनार का आयोजन 15 नवंबर को किया जाएगा। इसमें जिले के करीब 300 विज्ञान के शिक्षक हिस्सा लेंगे। इसमें शिक्षकों को विषय व उपविषयों पर अपनी प्रस्तुति चार्ट के साथ देनी होगी। एक शिक्षक विजेता बनकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा।
विज्ञापन

जिले में अब तक जितने भी सेमिनार हुए हैं, वो सभी विद्यार्थियों के लिए ही आयोजित किए गए हैं। पहली बार प्रदेश में शिक्षकों के लिए सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह सेमिनार डिंग डाइट में बुधवार को सुबह 10 बजे शुरू होगा। शिक्षकों को सेमिनार में विभाग की ओर से जारी विषयों पर अपनी प्रस्तुति देनी होगी।
विज्ञापन


8 मिनट में देनी होगी प्रस्तुति
शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों के लिए विषय दिए गए हैं। इन्हीं विषयों पर शिक्षकों को अपनी प्रस्तुति देनी होगी। शिक्षकों को अपनी प्रस्तुति 8 मिनट में खत्म करनी होगी। इसमें से 2 मिनट के समय में वह अपना परिचय देंगे। शिक्षक अंग्रेजी व हिंदी दोनों भाषाओं में अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं। वे प्रस्तुति पोस्टर, चार्टस, कंप्यूटर बेसड स्लाइडस व पीपीटी के माध्यम से दे सकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिक्षकों की प्रतिभा निखर कर सामने आएगी
हर साल शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए साइंस सेमिनार का आयोजन किया जाता है। इस बार पहली बार शिक्षकों के लिए सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस सेमिनार में सभी साइंस के शिक्षक हिस्सा लेंगे। अपनी प्रस्तुति देने के बाद विजेता भी चुना भी चुना जाएगा। विभाग अधिकारियों के अनुसार इस सेमिनार से शिक्षकों की प्रतिभा में निखार आएगा। वहीं किस शिक्षक में कौन सी खूबी है, इसका पता चल पाएगा।


----------------------------
इस प्रकार रहेंगे प्रस्तुति के विषय
मुख्य विषय: - साइंस एंड टेक्नोलॉजी किस प्रकार मनुष्य के लिए लाभकारी है।
----
उपविषय:
- मिलेट्स फॉर हेल्थ
- चंद्रयान- 3 की सफलता स्टोरी
- टिकाऊ पर्यावरण के लिए जीवन शैली


------------------------------------
डिंग डाइट में प्रदेश का पहला शिक्षकों के लिए साइंस सेमिनार होने जा रहा है। इस सेमिनार में शिक्षकाें को दिए गए विषयों पर अपनी प्रस्तुति देनी होगी। जिले में साइंस के करीब 300 शिक्षक हैं। - चंद्र प्रकाश, नोडल अधिकारी सेमिनार, डिंग डाइट सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed