फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   State level hockey academy will start in Jeevan Nagar, 25 state level players will take training

Sirsa News: जीवन नगर में शुरू होगी प्रदेश स्तरीय हॉकी एकेडमी, राज्यस्तरीय 25 खिलाड़ी लेंगे प्रशिक्षण

Sun, 09 Apr 2023 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 09 Apr 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
State level hockey academy will start in Jeevan Nagar, 25 state level players will take training
हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान में अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद
अमनदीप कंबोज
विज्ञापन

सिरसा। हॉकी खेल में सिरसा के खिलाड़ी देश व विदेश में अपनी पहचान बना चुके है। इसी के चलते अब सिरसा में प्रदेश स्तरीय रिहायशी हॉकी खेल एकेडमी खोलने के लिए सरकार ने मंजूरी दे दी है। जिले के गांव जीवन नगर में 15 अप्रैल से प्रदेश स्तरीय हॉकी एकेडमी शुरू होगी। इसमें प्रदेश स्तर के 25 खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। विशेष बात यह है कि इनके रहने, अभ्यास खाने की भी जीवन नगर में ही व्यवस्था होगी। यह खेल विभाग की तरफ से की जाएगी।
जिले में कई खेल एकेडमी चल रही हैं, लेकिन रिहायशी खेल एकेडमी एक भी नहीं है। सरकार ने बेहतर हॉकी खिलाड़ी तैयार करने के लिए रिहायशी खेल एकेडमी खोलने की मंजूरी दी है। इसके लिए हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदारा सिंह के क्षेत्र स्थित जीवन नगर के हॉकी एस्ट्रोटर्फ खेल मैदान में प्रदेश स्तरीय 25 खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। इनका चयन पहले ही शाहबाद में किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन


लड़कों के लिए पहली रिहायशी खेल एकेडमी
जिले में पहली बार लड़कों के लिए रिहायशी खेल एकेडमी खोली गई है। हालांकि इससे पहले लड़कियों के लिए सिरसा के महाराजा अग्रसेन स्कूल में लड़कियों के लिए हॉकी व जूडो की रिहायशी खेल एकेडमी खोली गई थी, लेकिन वह 2016 में बंद हो गई। ऐसे में सरकार ने नए खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए अब यह प्रक्रिया अपनाई है। इसमें सिरसा के करीब 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जबकि अन्य खिलाड़ी अलग-अलग जिलों से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवन के लिए विभाग ने भेजा मुख्यालय को प्रपोजल
खिलाड़ियों के रहने व खाने की व्यवस्था करने के लिए जीवन नगर में नया भवन बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने मुख्यालय को प्रपोजल भी भेज दिया है। प्रतिदिन खिलाड़ी के रहने और खाने पर 400 रुपये का खर्च विभाग उठाएगा। फिलहाल एकेडमी में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के लिए रहने की व्यवस्था सरकारी क्वार्टरों में की जाएगी। वहीं खिलाड़ियों को अभ्यास करवाने के लिए यहां पर एक कोच पहले से ही तैनात है।




जिले के जीवननगर में रिहायशी हॉकी खेल एकेडमी खोली जा रही है। इसमें प्रदेशभर के 25 खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन भी हो चुका है। खिलाड़ियों के रहने और खाने को लेकर भी विभाग की ओर से व्यवस्था की जाएगी। -शमेशर सिंह, जिला खेल अधिकारी, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed