Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   State level function dedicated to the supreme sacrifice of Sahibzadas on 26th

Sirsa News: साहिबजादाें के सर्वोच्च बलिदान को समर्पित राज्यस्तरीय समारोह 26 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
State level function dedicated to the supreme sacrifice of Sahibzadas on 26th
सिरसा। साहिबजादा जोरावर सिंह व साहिबजादा फतेह सिंह के सर्वोच्च बलिदान को समर्पित राज्यस्तरीय समारोह का 26 दिसंबर को आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान, अदम्य साहस और मानवता की रक्षा के लिए उनके समर्पण से परिचित करवाना है।
विज्ञापन

समारोह की तैयारियों के लिए वर्तमान उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने अधिकारियों व प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण भी मौजूद रहे। उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने कहा कि इस राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आयोजन स्थल सीडीएलयू सिरसा का मल्टीपर्पज हॉल रहेगा। इसके अतिरिक्त सिख इतिहास और साहिबजादों के जीवन पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जो प्रेरणा का केंद्र होंगी। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल और बैठने की उचित व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन का प्लान भी तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि आमजन समारोह स्थल पर जाने के लिए सीडीएलयू के गेट नंबर दो (मिनी बाईपास) से प्रवेश कर सकेंगे। इसी गेट से वाहनों को प्रवेश करवा कर सीवी रमन भवन के पीछे व डाॅ. आंबेडकर भवन के पास पार्किंग बनाई गई है।

इसी प्रकार मीडिया व वीआईपी की पार्किंग आईटी सेंटर के सामने बनाई गई है। बैठक में जिलाध्यक्ष भाजपा सिरसा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष भाजपा डबवाली रेणु शर्मा, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, एसडीएम राजेंद्र कुमार, जिला परिषद के सीईओ डा. सुभाष चंद्र, नगराधीश अजय कुमार, डीएफएससी मुकेश कुमार सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed