{"_id":"f703a5e8307cf70b90dae2080859b614","slug":"staff-is-ready-for-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों में जुटे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों में जुटे कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा
Updated Wed, 23 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायती चुनावों की तैयारियों को लेकर खंड ओढ़ां के बीडीपीओ कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी चुनाव की पुन: घोषणा होने के बाद काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं। मंगलवार को एसईपीओ भूप सिंह, पटवारी पूर्ण सिंह व अन्य कर्मचारी नामांकन पत्रों के फॉर्म व अन्य सामग्री गांव वाइज थैलों में पैक किया।
एसईपीओ भूप सिंह ने बताया कि बुधवार 23 दिसंबर से नामांकन पत्र भरने का कार्य गांव वाइज शुरू हो जाएगा, जिसके लिए चुनाव अधिकारी पहले वाले ही रहेंगे। पंच सरपंच और पंचायत समिति हेतु नए उम्मीवार सरकार द्वारा घोषित सभी शर्तों को पूरा करके नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। हरियाणा पंचायतीराज अधिनियम के तहत जिन उम्मीदवारों ने पूर्व में नामांकन पत्र भर रखे हैं, उन्हें अब एक शपथ पत्र हरियाणा पंचायतीराज अधिनियम की धारा 175 के अधीन देेना होगा, जिसमें मुख्यत: उसके घर में शौचालय है, उस पर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है, ग्राम पंचायत का कोई बकाया, पंचायती भूमि पर नाजायज कब्जा, पागल व दिवालिया नहीं है। इसके अलावा उन्हें दोबारा से बिजली के बिल व बैंक कर्ज की एनओसी देनी होगी।
भूप सिंह ने बताया कि खंड ओढ़ां के चुनाव अधिकारी को बदलकर उनकी जगह सुरेश कस्वां जीएम रोडवेज सिरसा और एआरओ संजय चौधरी तहसीलदार गोरीवाला लगाए गए हैं। इसी प्रकार खंड बड़ागुढ़ा में आरओ राजेश कुमार डीएफसी व एआरओ पवन कुमार खंड शिक्षा अधिकारी, खंड रानियां में आरओ अमीचंद सैनी डीआरओ सिरसा व एआरओ राजेंद्र प्रसाद वर्मा तहसीलदार, खंड डबवाली में आरओ अजय कुमार एसडीएम व एआरओ नौरंग दास तहसीलदार, खंड ऐलनाबाद में आरओ प्रदीप कुमार दहिया एसडीएम व एआरओ रामनिवास तहसीलदार, खंड नाथूसरी चौपटा में आरओ बाबूलाल उपकृषि निदेशक व एआरओ केएस यादव तहसीलदार तथा खंड सिरसा में आरओ परमजीत सिंह चहल एसडीएम व एआरओ चांदीराम तहसीलदार नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र भरने की तिथि 23 से 29 दिसंबर तक है, जिसमें दो दिन 25 और 27 दिसंबर को अवकाश रहेगा। पहले चरण में 10 जनवरी 2016 को वोटिंग का समय सुबह साढ़े सात से शाम चार बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि पंच व सरपंचों का परिणाम उसी दिन घोषित कर दिया जाएगा और पंचायत समिति व जिला परिषद की ईवीएम संबंधित खंड मुख्यालय पर रखी जाएंगी, जिनकी गिनती 28 जनवरी को होगी।
फोटो: एसईपीओ भूप सिंह, पटवारी पूर्ण सिंह व अन्य कर्मचारी नामांकन पत्रों के फॉर्म व अन्य सामग्री गांव वाइज थैलों में पैक करते हुए।