फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   stacks of rice on the road

Sirsa News: मंडी में धान की आवक जोरों पर, सड़कों पर लगी धान की ढेरियां

Sun, 27 Oct 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 27 Oct 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
stacks of rice on the road
धान की उठान न होने के कारण सिरसा मंडी में पड़ी बोरियां। 
सिरसा। अनाज मंडी धान की अधिक आवक से अटी पड़ी है। किसान सड़क पर ही धान की ढेरियां लगा रहे हैं। इससे मंडी में आवाजाही प्रभावित हो रही है। सड़कों पर धान की ढेरियां होने से उठान कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

जिस कारण अन्य किसानों को अपनी धान डालने के लिए जगह तक नहीं मिल पा रही है। ऐसे में किसान सीधे धान व्यापारियों को कम दाम में देने पर मजबूर हैं।
जिले में धान की कटाई जोरों पर है। किसान खेतों से धान की कटाई और धान निकलवाकर सीधा मंडी में ला रहे हैं। जिले की मंडियों में अब तक पीआर धान की 12,09034 क्विंटल आवक दर्ज की गई है। पीआर व धान की अन्य किस्मों सहित मंडी में कुल आवक 16,58,157 की हुई है और उठान 10,22,583 क्विंटल का ही हो पाया है।
विज्ञापन


शहर की मंडी में अब तक पहुंचा धान
पीआर धान - 1,55,545 क्विंटल
1509 धान - 2,96,055 क्विंटल
बासमती धान - 15,510 क्विंटल

जिले में अब तक हुई धान की आवक और उठान क्विंटल में
किस्म आवक उठान बकाया
पीआर धान 12,09,034 5,42,761 6,66,273
1509 धान 4,72,192 4,63,011 9,181

डीबी धान 16,931 16,811 120
कुल 16,58,157 10,22,583 6,75,574


मंडी में किसान अव्यवस्थाओं के कारण अपनी फसल को सीधे व्यापारियों को दे रहे हैं। इसका कारण आढ़ती की काट, लेबर और अन्य समस्याओं से बचने के लिए वे ऐसा कर रहे हैं। किसान देसराज ने बताया कि मंडी में बोलीदाता बहाने बनाकर फसल का पहले तो दाम कम लगा देते हैं, फिर उस पर आढ़त और अन्य कई तरह के काट और लगा देते हैं। जिससे जो किसान दो एकड़ फसल वाला है, वह ऐसे ही नुकसान में आ जाता है। ऐसे में किसी भी परेशानी से बचने के लिए वह सीधे ही फसल बेचने को तरजीह देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंडी में धान को लेकर व्यवस्था बनाई जा रही है। उठान को लेकर भी तेजी लाई जाएगी। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। -राहुल कुंडू, डीएमईओ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed