फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   SS Jain Sabha organized birth and initiation anniversary celebrations

Sirsa News: एसएस जैन सभा ने करवाया जन्म और दीक्षा जयंती समारोह

Tue, 24 Sep 2024 06:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 24 Sep 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
SS Jain Sabha organized birth and initiation anniversary celebrations
सिरसा। एसएस जैन सभा की ओर से आत्म शुक्ल-शिव के जन्मदिन और कुसुम प्रभा साध्वी की दीक्षा जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। स्व. अभयनंदन जैन की धर्मपत्नी लीलावती जैन ने ध्वजारोहण किया। बहुमंडल से जुड़े कलाकारों ने कुसुम प्रभा साध्वी के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

सभा के प्रधान मनोहर लाल जैन ने बताया कि जैन संत चलते-फिरते तीर्थ हैं। चतुर्मास में जैन संतों के आगमन के कारण यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस समारोह में जैन समाज से जुड़े कई प्रदेशों के लोग पहुंचे। महिला मंडल की प्रधान आशा जैन एवं बहुमंडल की प्रधान मीनू जैन ने भी कुसुम प्रभा साध्वी का योगदान बताया। गुरुओं का जन्मदिन मनाने का उद्देश्य उनके पदचिह्नों पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना है।
विज्ञापन

समारोह में विभिन्न राज्यों से आए जैन समाज के गणमान्य लोगों को जैन स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। जैन सभा युवा मंडल एवं तेरापंथ युवा मंडल ने गौतम प्रसाद बांटा। महासाध्वी ज्ञान प्रभा साध्वी और मधुबाला साध्वी ठाणे-8 की मौजूदगी में हरियाणा प्रांतीय तेरापंथ सभा के अध्यक्ष मक्खन लाल गोयल मुख्य अतिथि, भाई कन्हैया आश्रम के संचालक पद्मश्री अवाॅर्ड विजेता सरदार गुरविंद्र सिंह और एडवोकेट संजीव जैन विशिष्ट अतिथि रहे। जिला प्रधान मनोहरलाल जैन ने समारोह में पहुंचे जैन समाज के लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed