फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sports, sports in sirsa, Marathon, Preeti won Marathon, Marathon in sirsa, sirsa

बठिंडा की जसप्रीत कौर ने जीती फर्राटा दौड़

Sun, 09 Oct 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो / अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 09 Oct 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
sports, sports in sirsa,  Marathon, Preeti won Marathon, Marathon in sirsa, sirsa
प्रतियोगिता में दौड लगाते हुए खिलाडी  - फोटो : bureau

कालांवाली। कालांवाली क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान को लेकर हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट कालांवाली ने पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में मैराथन दौड़ निकालने के तत्पश्चात एथलीट मीट का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा व पंजाब के करीब तीन सौ लड़कों व करीब पचास लड़कियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में लड़कों की 1600 मीटर रेस में राजपाल सिंह ने और लड़कियों की 800 मीटर रेस में वीरपाल कौर बठिंडा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में छह वर्षीय बच्चे सुखमन ने अंडर 14 में भाग लेकर आकर्षण का केंद्र रहे। 

विज्ञापन


एथलीट मीट में लड़कों की 100 मीटर सीनियर ग्रुप प्रतियोगिता में प्रदीप पूनियां खारियां ने प्रथम स्थान, राहुल हिसार ने द्वितीय स्थान और अमनदीप सिंह कालांवाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की अंडर-14 रेस में सुखदेव सिंह तिलोकवाला ने प्रथम, हरप्रीत सिंह जलालवाला ने द्वितीय व चमकौर सिंह सिंगो ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कों की 400 रेस में गुरतेज सिंह तिलोकेवाला प्रथम, गुरप्रीत सिंह सिरसा द्वितीय, मनप्रीत सिंह रूपा मंडी तृतीय रहें। लड़कों की 1600 मीटर रेस में राजपाल सिंह ने प्रथम, सुनील कुमार ने द्वितीय और प्रमोद कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं लड़कियों की 800 मीटर रेस में वीरपाल कौर बठिंडा ने प्रथम, किरण लक्कड़वाली ने द्वितीय, संतोष डब्बीखुर्द ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 100 मीटर रेस में जसप्रीत कौर बठिंड़ा प्रथम, वीरपाल कौर बठिंड़ा द्वितीय, राजपाल कौर लक्कड़वाली तृतीय रही।
विज्ञापन


बुजुर्गों की 100 मीटर रेस में हरमंदर सिंह असीर ने प्रथम, तेजा सिंह बठिंड़ा ने द्वितीय, कर्मजीत सिंह लिख्वा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में मुख्य मेहमानों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कालांवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर, हैल्पिंग हैंड ट्रस्ट के प्रधान लखवीर सिंह, कुलदीप गदराना, मनीष जिंदल, समाजसेवी हरपाल सिंह, अपजीत सिंह नंबरदार, बिंदर सिंह देसू, गुरदेव सिंह जगमालवाली, गुरमेल सिंह, मंगत हस्सू, सरपंच अग्रेज सिंह चकेरियां, बहादूर सोनी, सुनील अहलावत,शमशेर सिंह, हरप्रीत सिंह, प्रिंसीपल चमकौर सिंह, एडवोकेट दलीप सिंह,बंटी सिधू, कपिल यादव, बंटी बधवा, हैप्पी अरोडा, हरभगवान सिंह, हरमेल सिंह, सुभाष सोनी, जसविंद्र बिंदू आदि उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed