{"_id":"57b88a124f1c1b1f176ec7b7","slug":"sports-rumal-chhoo-dera-mukhi-ram-rahim-insa-dera-sachcha-sauda","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल की तरह लगेगी रुमाल छू के खिलाड़ियों की बोली, जानिए कैसे खेलते हैं इसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल की तरह लगेगी रुमाल छू के खिलाड़ियों की बोली, जानिए कैसे खेलते हैं इसे
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sat, 20 Aug 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
रुमाल छू
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा के संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां द्वारा बनाए गए ‘रुमाल छू’ गेम के प्रति खिलाड़ियों का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को दूसरे दिन करीब 1200 खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचे। ‘रुमाल छू’ खेल के प्रति दीवानगी का ही आलम है कि देश के विभिन्न राज्यों से धुरंधर कबड्डी खिलाड़ी भी ट्रायल में भाग लेने पहुंचे। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की बोली शनिवार को लगाई जाएगी।
विज्ञापन
शाह सतनाम जी क्रिकेट स्टेडियम में पिछले दो दिनों से कबड्डी खिलाड़ियों का केंद्र बना हुआ है, जहां बलिष्ठ युवा ‘रुमाल छू’ की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए बनने वाली टीमों में चयन के लिए आए हुए हैं। सुबह सवेरे से ही ट्रायल प्रक्रिया आरंभ हो जाती है, जो देर सायं तक चलती है।
विज्ञापन
शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों के खेल प्रशिक्षक खिलाड़ियों को इन नए खेल के नियमों व खेलने के तरीकों से अवगत करवाते हैं और बाद में खेल के माध्यम से उनका दमखम देखा जा रहा है। मैदान में करवाए जाने वाले मुकाबलों का बड़ी स्क्रीनों के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जा रहा है, जिन्हें देखकर खिलाड़ी खेल की बारीकियां समझ रहे हैं। लाखों रुपये की इनाम वाली प्रतियोगिता में ट्रायल देने पहुंचे खिलाड़ियों में सर्कल कबड्डी, नेशनल कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, फुटबॉल, हॉकी आदि खेलों के नामी खिलाड़ी शामिल हैं। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली इत्यादि राज्यों से पहुंचे युवाओं में खेल के प्रति खूब जोश दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को हुए ट्रायल में भाग लेने के लिए आने वाले खिलाड़ियों को दो चरणों से गुजरना होता है, उसके बाद ही उन्हें क्वालीफाई माना जाता है। वीरवार को जहां 700 खिलाड़ियों में से करीब 200 खिलाड़ी ही क्वालीफाई कर पाए वहीं शुक्रवार को हुए ट्रायल में 1200 खिलाड़ियों में से 400 खिलाड़ी क्वालीफाई करने में सफल रहे। खिलाड़ियों के ट्रायल के लिए शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के 30 खेल प्रशिक्षकों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। ट्रायल देने पहुंचे खिलाड़ियों के लिए भोजन आदि के भी बेहतर प्रबंध किए गए हैं।
आज लगेगी बोली, बनेगी टीमें
आईपीएल की तर्ज पर होने वाले ‘रुमाल छू’ मुकाबले को लेकर शनिवार को टीमों का चयन होगा। टीमों में अपने पसंदीदा खिलाड़ी लेने के लिए खिलाड़ियों की बोली लगेगी और जो सर्वाधिक बोली देगा, खिलाड़ी उसकी टीम में खेलेगा। गौरतलब हो कि संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां की ओर से इजाद किए गए कबड्डी, खो-खो व दौड़ के अद्भुत मिश्रण वाले इस खेल की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता को एमएसजी कंपनी स्पॉन्सर कर रही है। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाली टीम को 50 लाख रुपये व उपविजेता टीम को 30 लाख रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ द टूर्नामेंट को कार तथा प्रत्येक मुकाबले में मैन ऑफ द मैच रहने वाले खिलाड़ी को मोटरसाइकिल पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।