{"_id":"69652e1b187c24e9630eff8b","slug":"spilled-wine-in-the-car-fined-in-the-new-housing-board-colony-it-is-difficult-for-women-to-step-out-of-their-homes-sirsa-news-c-128-1-sir1004-151161-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कार में बैठ छलकाए जाम, कटा चालान, नई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में महिलाओं का घरों से बाहर निकला हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कार में बैठ छलकाए जाम, कटा चालान, नई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में महिलाओं का घरों से बाहर निकला हुआ मुश्किल
विज्ञापन
सिरसा। नई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रविवार रात को सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार में बैठकर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि फास्ट फूड की रेहड़ियों के पास खड़ी कारों में लोग शराब पी रहे हैं, जिससे कॉलोनी की महिलाओं को गुजरने में परेशानी हो रही थी।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर कई लोग भागने में सफल हो गए, लेकिन एक कार में सवार चालक सहित दो लोगों को शराब पीते पकड़ लिया। पुलिस ने उनकी जांच के लिए अल्कोहल डिटेक्टर का इस्तेमाल किया, जिससे शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने चालक का चालान काट दिया। हुडा चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि स्थानीय निवासियों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
लीगल नोटिस के बाद भी नगर परिषद ने नहीं की कार्रवाई
न्यू हाउसिंग बोर्ड की मार्केट में अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद प्रशासन को लीगल नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। आमजन ने भी कई बार अवैध रूप से पार्किंग में बने बाजार को लेकर शिकायत की थी, लेकिन नगर परिषद ने इस पर कोई कदम नहीं उठाया। हालत यह है कि इस मार्केट में मूलभूत सुविधाओं की कमी है, और इस समय महिला और पुरुष शौचालय का निर्माण किया जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि नगर परिषद के अधिकारी अतिक्रमण के मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।