फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Spikers won the girls' tug of war competition, while Tycoons won the boys'.

Sirsa News: लड़कियों के रस्साकशी के मुकाबले में स्पाइकर्स व लड़कों में टाइकून्स अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Spikers won the girls' tug of war competition, while Tycoons won the boys'.
सिरसा।आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा ​लेते ​खिलाड़ी। संस्थान
सिरसा। राजेंद्रा इंस्टिट्यूट में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव शनिवार को संपन्न हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन समारोह से हुई। खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान करीब 10 से ज्यादा प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। लड़कों के रस्साकशी मुकाबले में टाइकून्स की टीम अव्वल रही, वहीं लड़कियों के वर्ग में स्पाइकर्स टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन




फार्मेसी कॉलेज की श्रेणी में लड़कों के वर्ग में हुए शतरंज में प्रथम स्थान नितिन ने हासिल किया जबकि वंश द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार लड़कियों के वर्ग में तमन्ना व हर्षिता क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। इसी मुकाबले में नर्सिंग की लड़कियों के वर्ग में नोबल हाउस ने रिस्पॉन्सिबल हाउस को पराजित किया। खो-खो मुकाबले में नर्सिंग की लड़कियों के वर्ग में नोबल हाउस ने सुवेनियर हाउस को पराजित किया।
विज्ञापन


फार्मेसी ग्रुप में लड़कों के वर्ग में रॉकर्स टीम विजेता रही जबकि लड़कियों के वर्ग में इग्नाइटर्स टीम ने बाजी मारी। नर्सिंग ग्रुप में कबड्डी में नोबल हाउस पहले स्थान पर रहा जबकि रिस्पॉन्सिबल हाउस की टीम दूसरे स्थान पर रही। नर्सिंग में ही लड़कियों के लांग जंप मुकाबले में प्रथम स्थान पर नेहा रही जबकि प्रियंका व एमएस किरण क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। फार्मेसी वर्ग में बेस्ट हाउस ट्रॉफी स्पाइकर्स टीम को प्रदान की गई। लड़कियों के वर्ग में बेस्ट एथलीट तमन्ना रही जबकि लड़कों के वर्ग में बेस्ट एथलीट मोहित रहे। इसी प्रकार स्कूल ऑफ नर्सिंग में बेस्ट हाउस ट्रॉफी नोबल हाउस को प्रदान की गई और नर्सिंग में बेस्ट एथलीट का पुरस्कार नेहा को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल शरीर को रखते हैं स्वस्थ : डॉ. अशोक गुप्ता

डॉ. अशोक गुप्ता ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को भी मजबूत करते हैं। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न खेल मुकाबले हुए जो अत्यंत रोचक रहे। कार्यक्रम के अंतिम दिन मुख्य अतिथि डॉ. अशोक गुप्ता थे, उनके साथ संस्थान के चेयरमैन एनके गुप्ता, सचिव पुलकित गुप्ता, कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. संजीव कालरा, संस्थान की काउंसलर एकता कालरा, नर्सिंग प्राचार्या कुलविंद्र कौर, डॉ. राम, कुलवंत सिंह, परवरिश कंबोज, धीरज कंबोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed