फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Spent 6.5 million to send wife to Canada, then the secret of the first marriage was revealed; had promised to bring her to Canada on a spouse visa, FIR filed against five including the wife

Sirsa News: 65 लाख खर्च कर पत्नी को भेजा कनाडा, फिर खुला पहली शादी का राज, स्पाउस वीजा पर कनाडा बुलाने का दिया था भरोसा, पत्नी समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Fri, 04 Sep 2026 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 04 Sep 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Spent 6.5 million to send wife to Canada, then the secret of the first marriage was revealed; had promised to bring her to Canada on a spouse visa, FIR filed against five including the wife
सिरसा। पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी करने और विदेश में बसाने का झांसा देकर 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने चंडीगढ़िया मोहल्ला निवासी विनय की शिकायत पर उसकी पत्नी, ससुर, सास सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी कुलदीप सिंह के अनुसार विनय ने बताया कि वर्ष 2021 में वह सिरसा में आईलेट्स की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात गांव ख्योवाली की भूमिका से हुई। दोनों विदेश जाना चाहते थे। भूमिका ने विनय के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों परिवारों की सहमति से 19 अगस्त 2021 को शादी हुई। शादी का पूरा खर्च विनय के माता-पिता ने उठाया।
विज्ञापन

दिसंबर 2021 में भूमिका ने आईलेट्स टेस्ट पास कर लिया। इसके बाद उसके पिता वीरेंद्र और मां रीना ने विनय के परिवार को भरोसा दिलाया कि पहले भूमिका को कनाडा भेज देते हैं। फिर विनय को वह स्पाउस वीजा पर कनाडा बुला लेगी। इस पर विनय के परिवार ने भूमिका की पढ़ाई, विदेश जाने की तैयारी और अन्य खर्च उठाए। विनय का आरोप है कि वर्ष 2021 से 2023 के बीच 15 लाख रुपये नकद देने के अलावा अन्य खर्च मिलाकर कुल करीब 65 लाख रुपये खर्च किए। भूमिका 25 दिसंबर 2023 को कनाडा चली गई। आरोप है कि इसके बाद उसने विनय को अपने साथ नहीं बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार के युवक से पहले शादी का आरोप
विनय का आरोप है कि जनवरी 2026 में उसे पता चला कि भूमिका ने उससे शादी से पहले 8 अगस्त 2020 को हिसार निवासी मोहित मदान से शादी की थी। आरोप है कि पहली शादी का तलाक हुए बिना ही भूमिका ने विनय से दूसरी शादी की और पहली शादी की जानकारी छिपाई। विदेश जाने के नाम पर उससे रकम ऐंठने के लिए आरोपियों ने साजिश रची। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed