{"_id":"6830b881dd3d913be005e4ec","slug":"special-monitoring-should-be-done-on-illegal-de-addiction-centres-adc-sirsa-news-c-128-1-sir1002-138350-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध नशा मुक्ति केंद्रों पर रखी जाए विशेष निगरानी : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध नशा मुक्ति केंद्रों पर रखी जाए विशेष निगरानी : एडीसी
विज्ञापन
सिरसा। अतिरिक्त उपायुक्त ने शुक्रवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्ति की दिशा में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने कहा कि पिछले पांच साल में जिन नशा मुक्ति केंद्रों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं, उनकी निगरानी रखी जाए। इसके साथ ही बिना लाइसेंस चल रहे केंद्रों की जिला स्तरीय कमेटी जांच करें।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को नशा मुक्ति अभियान में जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में सभी का सहयोग बहुत जरूरी है। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में गलत कार्य करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाए। शहर व गांव में नशा मुक्ति केंद्र की दीवारों या अन्य होर्डिंग इत्यादि पर लिखे नंबरों पर संपर्क कर उनकी जांच की जाए। यदि कोई गलत कार्य करता है तो पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करें।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग व नेहरू युवा केंद्र सभी आपसी तालमेल करते हुए खेल प्रतियोगिता आयोजित करें, जिसमे खेल विभाग से जुड़ी सभी खेल नर्सरियों व नेहरू युवा केंद्र को भी शामिल करें। खेल के माध्यम से युवाओं को नशा न करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
बैठक के दौरान सिविल सर्जन डाॅ. महेंद्र भादू, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलौड, एसएचओ सदर सुखदेव सिंह, मनोचिकित्सक डाॅ. पंकज शर्मा, जसविंद्र कुमार उपमंडल अधिकारी लोक निर्माण विभाग तथा सामाजिक कार्यकर्ता बलविंदर आदि मौजूद रहे।