फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Special Girdawari from today, Deputy Commissioner took stock of damaged crops

Sirsa News: विशेष गिरदावरी आज से, उपायुक्त ने खराब हुई फसलों का लिया जायजा

Wed, 29 Mar 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 29 Mar 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Special Girdawari from today, Deputy Commissioner took stock of damaged crops
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने के लिए डीसी पार्थ गुप्ता फील्ड में उतरे। उपायुक्त ने बुधवार को गांव रघुआना, बड़ागुढा, सुबाखेड़ा के खेतों में जाकर निरीक्षण किया। उन्हाेंने कहा कि वीरवार से गिरदावरी शुरू करवाई जाएगी। इस दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
उपायुक्त ने कहा कि हाल ही में हुई बारिश व ओलावृष्टि के कारण सरसों व गेहूं की फसल खराबे की रिपोर्ट का आकलन किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब करते हुए प्रभावित किसानों को सरकार के मापदंडों के अनुरूप मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना या बागवानी बीमा योजना में पंजीकरण नहीं कराया है, ऐसे प्रभावित किसान प्राकृतिक आपदा जैसे ओलावृष्टि, बेमौसमी बारिश व अन्य कारणों से हुए फसलों के नुकसान की सूचना क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले के प्रभावित किसानों की सुविधा के लिए संबंधित पटवारी व कानूनगो को खेत में जाकर भौतिक निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार 30 मार्च से नुकसान का जायजा लेने के लिए फसल खराबे की गिरदावरी शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि पटवारी व अन्य कर्मचारी गांव वाइज बनाए गए शेड्यूल के अनुसार तय समय सीमा में गिरदावरी करें। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रिकॉर्ड का अच्छी तरह से मिलान करें, ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी न हो। खराबा रिपोर्ट तैयार करते समय किसानों से भी बातचीत करें। इस अवसर पर एसडीएम कालांवाली मुकुंद, डीआरओ सुरेश, कानूनगो लाभ सिंह, नायब तहसीलदार अजय मलिक मौजूद थे।
विज्ञापन



किसानों पर फिर मंडराया खतरा, दो दिन बारिश के आसार
ओलावृष्टि व बारिश से जिले में फसलें खराब हो चुकी हैं। कुछ क्षेत्र में तो 50 से 80 प्रतिशत तक फसलें तबाह हो चुकी हैं। ऐसे में मौसम की मार झेल रहे किसानों पर फिर से खतरा मंडराने लग गया है। मौसम विशेषज्ञों ने दो दिनों तक मौसम खराब रहने और तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार जताया है। बुधवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। तेज हवा चलने से खेतों में खड़ी फसल नीचे जमीन पर बिछ गई। दिन में कभी धूप तो कभी छांव की स्थिति बन रही। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवा लाख एकड़ में फसलें हो चुकीं खराब

चार दिन पहले रानियां, ऐलनाबाद, बड़ागुढ़ा क्षेत्र में हुई बारिश, ओलावृष्टि से करीब 66 गांवों में फसलों को नुकसान हो चुका है। ओलावृष्टि से करीब सवा लाख एकड़ में फसलें खराब हो गई हैं। ऐसे में अब फिर से आसमान में छाए बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि अगर अब बारिश होती है तो उनकी शेष फसल भी तबाह हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed