फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   SP declared six villages of Chopta police station area drug free.

Sirsa News: एसपी ने चोपटा थाना क्षेत्र के छह गांवों को नशा मुक्त घोषित किया गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
SP declared six villages of Chopta police station area drug free.
चोपटा। नशे के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान जारी है। इस अभियान में युवा बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। जिसके परिणाम सामने आने लगे है। इसी कड़ी में मंगलवार को चोपटा क्षेत्र के छह गांवों की पंचायतों को गांव गुडियाखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने नशा मुक्त घोषित किया। जिनमें गांव गुडियाखेड़ा, अरनियांवाली, अली मोहम्मद, बरूवाली-2, चौबुर्जा तथा बरासरी शामिल हैं। सभी पंचायतों को नशा मुक्त होने पर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि युवा शक्ति अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं तथा नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद से जुड़कर अपनी कड़ी मेहनत के बलबूते पर अपने मां-बाप के सपनों को साकार करें। नशा समाज के लिए गंभीर समस्या है। इसलिए इस समस्या से निजात पाने के लिए तथा नशे को जड़ मूल से समाप्त करने के लिए समाज के सभी लोगों को मिलकर सामूहिक प्रयास करना होगा तभी हम पूरी तरह से नशा मुक्त एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापना कर पाएंगे।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि गांवों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने का मकसद युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। पुलिस जवानों की हैंडबॉल, कबड्डी वॉलीबाल तथा क्रिकेट की टीम बनाई गई हैं। जो गांवों में जाकर सुबह और शाम दोनों समय गांव के युवकों के साथ मैच खेल कर उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश दे रही हैं। जिसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है। अब तक जिले में नशा छोड़ने के लिए प्रेरित हुए 160 युवाओं का नागरिक अस्पताल में रजिस्ट्रेशन करवा जा चुका है। सभी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर गांव के स्कूल में वॉलीबाल, रस्साकशी, कबड्डी तथा बैडमिंटन खेल के मैच का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएसपी सुभाष चंद्र, एस एच ओ चौपटा सब इंस्पेक्टर सत्यवान, सुरक्षा शाखा प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार, जिला पार्षद सुभद्रा, गांव की सरपंच म॔जूबाला, बरासरी गांव के सरपंच अमर सिंह, गुड़ियाखेड़ा गांव के पूर्व सरपंच मनीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed