{"_id":"67bf5ce2f45d06b67200dd44","slug":"sp-asked-the-committee-for-suggestions-on-drug-and-crime-control-sirsa-news-c-128-1-sir1002-133947-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एसपी ने समिति से नशा व अपराध नियंत्रण पर सुझाव मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एसपी ने समिति से नशा व अपराध नियंत्रण पर सुझाव मांगे
Wed, 26 Feb 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
डबवाली के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस पब्लिक समन्वय समिति के सदस्यों के साथ बैठक करते एसपी
सिरसा। पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन ने अपने कार्यालय में पुलिस पब्लिक समन्वय समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पब्लिक समन्वय समिति के सदस्यों से नशा, अपराध नियंत्रण व पुलिस संबंधित समस्याओं पर सुझाव मांगे।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रबंधक अफसरों को व यातायात प्रभारी को प्रभावी कार्रवाई करने और पुलिस गश्त के फेरों की संख्या में इजाफा करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उठाए गए मुद्दों पर क्रमवार चर्चा कर पुलिस द्वारा किए गए उनके निदान का आंकलन किया। समिति के सदस्यों ने बैठक में पुलिस अधीक्षक का आभार जताया। पुलिस अधीक्षक ने समिति के सदस्यों से उन्हें पिछली मीटिंग में सौंपे गए कार्यों की समीक्षा की।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पब्लिक समन्वय समिति के सदस्यों से कहा कि वह अपने गांव में खेलों को बढ़ावा दें। कबड्डी, क्रिकेट, रस्साकशी, वॉलीबाल, फुटबाल, 800 से 1000 मीटर की दौड़ व अन्य खेलों का आयोजन करें।
विज्ञापन
बैठक के दौरान पुलिस पब्लिक समन्वय समिति के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक के साथ कुछ साइबर क्राइम के मामले सांझा किए। जिस पर उन्होंने कहा कि वे साइबर क्राइम के प्रति जागरूक रहे और दूसरों को भी जागरूक करें। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। इस अवसर पर प्रभारी सुरक्षा शाखा उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र व पुलिस पब्लिक समन्वय समिति के सदस्य, दीपा सिंह गंगा, मलकीत सिंह गंगा व भीम सिंह अबूब शहर मौजूद रहे।
समिति सदस्यों ने दिए ये सुझाव
स्कूलों की छुट्टी के समय वहां पर पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस की
व्यवस्था हो।
पंजाब व हरियाणा के बॉर्डर के साथ लगती गलियों व गांवों में पुलिस को गश्त बढ़ाई जाए।
शहर के अंदर से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई जाए।
ऑटो और वाहनों में तेज आवाज में गाने बजाने वालों पर कार्रवाई की जाए।