{"_id":"630512e219f5a144056e59f3","slug":"son-stabs-mother-to-death-over-suspicion-of-character-sirsa-news-hsr6399467133","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरित्र पर शक के चलते बेटे ने मां की चाकू से गोदकर हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरित्र पर शक के चलते बेटे ने मां की चाकू से गोदकर हत्या की
विज्ञापन
हत्या मामले में कार्रवाई करते पुलिस कर्मचारी।
- फोटो : Sirsa
चोपटा (सिरसा)। गांव रामपुरा ढिल्लो में मंगलवार दोपहर को बेटे ने चाकू से गोदकर मां की हत्या कर दी। बेटा अपनी मां के चरित्र पर शक करता था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृत महिला के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
पुलिस के मुताबिक रामपुरा ढिल्लो निवासी परमेश्वरी देवी उर्फ गुड्डी (55) पर उसके बेटे रतन सिंह ने मंगलवार दोपहर को घर में ही चाकू से हमला कर दिया। महिला की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग उसके घर पहुंचे। इस बीच परमेश्वरी देवी की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना जमाल चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर जमाल चौकी प्रभारी रामकुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद नाथूसरी चोपटा थाना प्रभारी राजाराम भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद उसका बेटा घर में ही बैठा रहा। मृत महिला परमेश्वरी देवी के पति रामकुमार और एक बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में मां बेटे ही रहते थे।
गांव रामपुरा ढिल्लो में महिला की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। चरित्र पर शक होने के कारण रतन सिंह ने घर में ही अपनी मां परमेश्वरी देवी की चाकू से कई बार वार कर हत्या कर दी। मृतका परमेश्वरी देवी उर्फ गुड्डी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया गया है। मृत महिला के बेटे रतन सिंह पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
-राजा राम, थाना प्रभारी, नाथूसरी चोपटा