फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sompal unanimously became the head of the Municipality Employees Union for the second time.

Sirsa News: सर्वसम्मति से दूसरी बार नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान बने सोमपाल

Thu, 27 Feb 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 27 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sompal unanimously became the head of the Municipality Employees Union for the second time.
रानियां में शपथ लेते नवगठित कार्यकारिणी के सदस्य। स्रोत : संघ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रानियां। शहर के शहीद उधम सिंह पार्क के नजदीक बने कम्युनिटी हॉल में नगर पालिका कर्मचारी संघ रानियां की बैठक हुई। बैठक में संघ की इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान सोमपाल पुहाल को सर्वसम्मति से दूसरी बार प्रधान चुना गया। इस दौरान नई कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान मनोज सिंह अटवाल ने की।

बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई के गठन का प्रस्ताव रखा गया। इसमें सोमपाल पुहाल को दूसरी बार सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। मेजर सिंह को उपप्रधान, सज्जन कुमार को सचिव, सुखविंदर पाल को कोषाध्यक्ष, रमेश पाल को प्रेस सचिव, अनूप कुमार को उपसचिव, अनिल कुमार को संगठनकर्ता और नरेंद्र कुमार को सह-संगठनकर्ता बनाया गया। राज्य वरिष्ठ उपप्रधान रमेश कुमार ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। सभी सदस्यों ने निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


प्रधान सोमपाल पुहाल ने कहा कि वह कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। सरकार नगर पालिका कर्मचारियों के साथ भेदभावपूर्ण नीति अपना रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अपने दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने नव गठित कार्यकारिणी सदस्यों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed